Move to Jagran APP

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार, 24 घंटे में गिरा 3.4 डिग्री तापमान

शहर का तापमान लगातार घट रहा है। इससे गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। लौहनगरी में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 07:00 AM (IST)
सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार, 24 घंटे में गिरा 3.4 डिग्री तापमान
सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार, 24 घंटे में गिरा 3.4 डिग्री तापमान

जासं, जमशेदपुर : शहर का तापमान लगातार घट रहा है। इससे गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। लौहनगरी में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। पांच दिनों से शहर के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री घटकर 11.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। वहीं दिन में धूप खिली रहने के कारण अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

बुधवार को शहर का तापमान अधिकतम 26.6 और न्यूनतम 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को सुबह वातावरण में कुहासा छाया रहा।

--

बढ़ेगा शहर का तापमान

मौसम पूर्वानुमान में आगे तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान शुक्रवार से ही बढ़ सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार एक सप्ताह तक रोज सुबह कुहासा छाए रहेंगे, जो दिन चढ़ने के साथ साफ होता जाएगा। दिन में आंशिक बादल छाए रहने की भी संभावना है। करीब एक सप्ताह के बाद से तापमान घटने की संभावना है।

-----

पिछले वर्ष का टूटा रिकार्ड

शहर का अधिकतम तापमान पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ चुका है। वर्ष 2018 के पहली दिसंबर को माह का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं इस वर्ष पहली दिसंबर को शहर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-----

रोज घट रहा तापमान

दिसंबर माह के शुरुआत से शहर का तापमान रोज घट रहा है। पहली दिसंबर को शहर का तापमान अधिकतम 29.1 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस था जो पांच दिसंबर को अधिकतम 27.0 और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले पांच दिनों का तापमान डिग्री सेल्सियस में

तिथि - अधि. - न्यून.

01 - 29.1 - 16.4

02 - 29.0 - 15.6

03 - 27.8 - 14.4

04 - 26.8 - 15.0

05 - 27.0 - 11.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.