Move to Jagran APP

बनारस के अस्सी घाट की तरह विकसित होगा स्वर्णरेखा घाट

बनारस के अस्सी घाट की तरह स्वर्णरेखा घाट को विकसित किया जाएगा। इसकी डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। शुक्रवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार अपने साथ इंजीनियरों की टीम के साथ गांधी घाट के पास स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 07:42 PM (IST)
बनारस के अस्सी घाट की तरह विकसित होगा स्वर्णरेखा घाट
बनारस के अस्सी घाट की तरह विकसित होगा स्वर्णरेखा घाट

जासं, जमशेदपुर : बनारस के अस्सी घाट की तरह स्वर्णरेखा घाट को विकसित किया जाएगा। इसकी डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। शुक्रवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार अपने साथ इंजीनियरों की टीम के साथ गांधी घाट के पास स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

loksabha election banner

विशेष पदाधिकारी ने बताया कि वैसे तो जमशेदपुर अक्षेस के अंतर्गत जितने भी नदी तट हैं सभी को विकसित करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में सबसे पहले स्वर्णरेखा नदी घाट को विकसित किया जाएगा। इसके विकास पर दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।

स्थल निरीक्षण के दौरान विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने इंजीनियरों को डीपीआर को फाइनल करते समय कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना अति आवश्यक है। उन्होंने इंजीनियरों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं में सबसे पहले जल संरक्षण एवं सफाई तथा तट के कटाव को रोकने के उपाय को प्रमुखता देने को कहा।

------

चकाचक होगा नदी का किनारा

स्वर्णरेखा नदी घाट का किनारा को पूरी तरह चकाचक होगा। नदी के किनारे पार्क बनाए जाएंगे पार्क। उसमें तरह-तरह के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही नदी घाट को पूरी तरह पक्का बनाया जाएगा। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि नदी के किनारे गंदगी फैलाने वालों पर रोक लगाई जाएगी। नदी के किनारे को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। विशेष पदाधिकारी के साथ नगर प्रबंधक संदीप कुमार, कनीय अभियंता हिमांशु एवं परामर्शी के तरफ से नवनीत एवं मनीष मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.