Move to Jagran APP

Jharkhand Unlock 2.0 : जमशेदपुर को लाॅकडाउन में छूट नहीं, सरायकेला, चाइबासा समेत 23 जिलों में अब भी ये नियम लागू; गलती की तो जाएंगे जेल

Jharkhand Jamshedpur Unlock2 झारखंड सरकार ने अनलाॅक दो की घोषणा कर दी है। अनलाॅेक दो में जमशेदपुर को छोडकर सभी जिलों को पूरी छूट मिली है। जमशेदपुर को खास कारण से वंचित रहना पडा है। सरायकेला एवं चाइबासा में राहत में आैर इजाफा हो गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 10:28 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 09:00 PM (IST)
Jharkhand Unlock 2.0 : जमशेदपुर को लाॅकडाउन में छूट नहीं, सरायकेला, चाइबासा समेत 23 जिलों में अब भी ये नियम लागू; गलती की तो जाएंगे जेल
लाॅकडाउन की पावंदियों को लागू कराने के लिए सडक पर मुस्तैद पुलिस अधिकारी।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना महामारी पर काबू करने को लेकर लागू स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत झारखंड सरकार ने 10 जून से अनलॉक-2 का आदेश लागू कर दिया है।  इसकी घोषणा बुधवार दोपहर कर दी गइ है, लेकिन इसमें जमशेदपुर को कोइ नइ राहत नहीं मिली है। यहां अनलाॅक 0.1 वाली स्थिति ही बरकरार रहेगी। इसके अलावा राज्य के सभी जिलों को नइ छूट भी दी गइ है। इन जिलों में सरायकेला-खरसावां व पश्चिमी सिंहभूम शामिल है। जमशेदपुर छोड़कर सभी जिलों में सभी दुकानें खुलेंगी

loksabha election banner

नए आदेश के मुताबिक झारखंड के 23 जिलों में अब कपड़ा, जूता, शृंगार प्रसाधन आदि की दुकानें भी खुल सकेंगी। ठेला- खोमचा आदि दुकानों को शाम 4 बजे तक खोलने की अनुमति दी गइ है। शनिवार शाम 5 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। निजी वाहन और सामान्य आवागमन भी बंद रहेगा। इस दौरान रेस्टोरेंट्स से होम डिलीवरी के साथ-साथ टेक अवे की अनुमति भी प्रदान की गई है।

ये रहे नए नियम

1. पूर्वी सिंहभूम जिला को छोड़ कर सभी जिलों में सभी दुकानें 4 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगी।

2. पूर्वी सिंहभूम जिले में कपड़ा, जूता, cosmetic और आभूषण की दुकानों को छोड़ कर बाकी सब दुकानें 4 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगी।

3. सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय 1/3 मानव संसाधन के साथ 4 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगे।

4. शनिवार की शाम 4 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें ( सब्जी-फल - किराना की दुकान सहित) बंद रहेंगी। स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान खुले रहेंगे।

5. रेस्तरां से भोजन की होम delivery के साथ take away की भी अनुमति प्रदान की गई है।

6. शॉपिंग माल, सिनेमा हॉल, क्लब, बार, banquet हॉल, मल्टीप्लेक्स, Departmental स्टोर बंद रहेंगे।

7. स्टेडियम, gymnasium, स्विमिंग पूल और पार्क बंद रहेंगे।

8. समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

9. आंगनबाडी केंद्र बंद रहेंगे पर लाभुकों को घर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी।

10. 5 व्यक्ति से अधिक के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा।

11. विवाह में अधिकतम 11 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति।

12. धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।

13. जुलूस पर रोक जारी रहेगी।

14. बस परिवहन पर रोक जारी रहेगी।

15. राज्य के द्वारा कराने वाली परीक्षा स्थगित रहेंगी।

16. मेला और प्रदर्शनी पर रोक जारी रहेगी।

17. निजी वाहन से एक जिले से दूसरे जिले जाने के लिए, दूसरे राज्य से झारखंड आने के लिए या झारखंड से दूसरे राज्य जाने के लिए ई पास आवश्यक होगा।

18. कुछ अपवाद को छोड़कर दूसरे राज्य से झारखंड आने वाले को 7 दिन का होम quarantine अनिवार्य होगा।

19. सार्वजानिक स्थान पर मास्क पहनना और सामजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य है।

20. आदेश के उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धारा अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला

जमशेदपुर में कोइ नइ राहत देने की वजह है कि पूरे राज्य में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले में यथास्थिति बनी हुई है। मंगलवार को ही पूरे झारखंड में 603 कोरोना संक्रमित मिले, जिसमें 348 सिर्फ पूर्वी सिंहभूम के हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना की क्या स्थिति है। यहां के कारोबारी पहले से ही इस बात की मांग कर रहे थे कि पूर्वी सिंहभूम जिले में कपड़ा, जूता-चप्पल, कॉस्मेटिक व ज्वेलरी की दुकानें खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। क्यों बंद रखी गई हैं। लेकिन सरकार ने हालात को देखते हुए उनकी मांगे अनसुनी कर दी।

नौ जिले रह गए थे छूट से वंचित

झारखंड सरकार ने तीन जून से लागू अनलॉक-1 में झारखंड के 15 जिलों में सभी तरह की दुकानें खोलने की छूट दी गई थी, जबकि नौ जिले में जूते-चप्पल, कपड़ा, कॉस्मेटिक व ज्वेलरी की दुकानों पर प्रतिबंध जारी रखा था। जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स विषय थोक वस्त्र विक्रेता संघ समेत कुछ व्यापारिक संगठनों ने राज्य सरकार से इस बात की मांग की थी कि जमशेदपुर में भी इन दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए। दुकानदार शारीरिक दूरी का पालन करते हुए व्यवसाय करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इन व्यापारिक संगठनों को उम्मीद है कि अनलाॅक-2 में बाकी दुकानें खुल जाएंगी, लेकिन कोरोना संक्रमितों की तादाद को देखते हुए अब यह संभावना भी कम लग रही थी। हुआ भी एेसा ही। झारखंड के २४ जिलों में २३ को राहत मिल गइ। पूर्वी सिंहभूम वंचित रह गया।

अनलाॅक-1 से दिख रहा वाहनों का रेला, बाजार में उमड़ रही भीड़

तीन जून से झारखंड में अनलॉक-1 लागू किया गया था। इसके साथ ही उसी दिन से सड़क पर वाहनों का रेला दिखने लगा था। बाजार में बेतहाशा भीड़ उमड़ने लगी थी। ई-पास सिस्टम खत्म होने से भी लोग बेखौफ होकर बाहर निकल रहे थे। हालांकि चौक-चौराहों पर जिला प्रशासन ने जांच की व्यवस्था लागू कर रखी है, इसलिए स्थिति थोड़ी बहुत नियंत्रण में दिख भी रही है। यदि शहर के अंदर मास्क व हेलमेट की चेकिंग बंद हो जाए, तो स्थिति बेकाबू होने में देर नहीं लगेगी। जिला प्रशासन फिलहाल चेकिंग में कोई कमी करने नहीं जा रहा है। सुबह से देर रात तक जिले के प्रशासनिक अधिकारी जांच अभियान चला रहे हैं। कई लोग पकड़े भी जा रहे हैं। उनसे जुर्माना लिया जा रहा है, इसलिए लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। सभी को यह सोचना होगा कि कोरोना का संक्रमण रोकना है तो एक-एक व्यक्ति को अपनी भागीदारी निभानी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.