Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather: छायेंगे बादल, बरसेंगे बदरा; जानिए कैसा रहेगा मौसम

Jamshedpur Weather गर्मी से हलकान जमशेदपुर के लोगों के लिए राहत की खबर है। इस सप्ताह बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी। इस सप्ताह दो दिन बादल गरजेंगे लेकिन बरसेंगे नहीं। हालांकि तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग ने लगाया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 28 Apr 2021 10:33 AM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 07:16 AM (IST)
Jamshedpur Weather: छायेंगे बादल, बरसेंगे बदरा; जानिए कैसा रहेगा मौसम
गुरुवार एवं शुक्रवार को बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

जमशेदपुर, जेएनएन। गर्मी से हलकान जमशेदपुर के लोगों के लिए राहत की खबर है। इस सप्ताह बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी। इस सप्ताह दो दिन बादल गरजेंगे, लेकिन बरसेंगे नहीं। हालांकि तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग ने लगाया है। बुधवार को बारिश तो नहीं हुइ लेकिन गुरुवार एवं शुक्रवार को बारिश होगी।

prime article banner

शनिवार को बारिश के आसार नहीं है लेकिन रविवार को बारिश जरूर होगी। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव की जारी रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक 29 अप्रैल यानी गुरुवार को बादल गरजेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बादल गरजने के साथ बारिश शुक्रवार को भी होगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। एक दिन अंतराल के बाद एक मइ यानी रविवार को एकबार फिर शुकवार जैसे हालात होंगे जब तेज हवाआे संग बारिश होगी। इस दौरान बादल खूबे गरजेंगे।

फिलवक्त गर्मी से परेशानी

लौहनगरी में चिलिचलाती गर्मी से मंगलवार को लोग परेशान रहे। यही हाल बुधवार को भी है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। इसके कारण गर्मी से लोग परेशान दिखे। दोपहर में गर्मी का आलम यह था कि 16 डिग्री सेल्सियस में भी एयर कंडीशन हो या पंखा, कोई काम नहीं कर रहा था। जबकि रात में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, मंगलवार को झारखंड में रांची दूसरे जिलों के मुकाबले थोड़ा ठंडा रहा। यहां का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस था। जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस ही अधिक है। वहीं, डाल्टेनगंज में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.8, पाकुड़ में 40 और चाईबासा में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बुधवार को शहरवासियों को थोड़ी राहत मिलेगी। शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम शुष्क रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.