Move to Jagran APP

Jamshedpur News: श्रम विभाग की देखरेख में होगा टाटा कमिंस यूनियन का चुनाव, जानिए

Tata Cummins Union elections चुनाव से पूर्व ही कर्मिस यूनियन में दो फाड़ हो गया है। एक खेमा अनूप सिंह को अध्यक्ष मान रहा है जबकि यूनियन का दूसरा खेमा प्रबंधन के दिखाए राह पर चलने को तैयार है। बेरमो वाली बैठक में 10 लोग ही वहां पहुंचे हुए थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 05:48 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 05:48 PM (IST)
Jamshedpur News: श्रम विभाग की देखरेख में होगा टाटा कमिंस यूनियन का चुनाव, जानिए
टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का चुनाव एक अप्रैल से लंबित हो गया है।

जमशेदपुर, जासं। ata Cummins Union elections टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का चुनाव एक अप्रैल से लंबित हो गया है। कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों के बीच से ही यूनियन अध्यक्ष चुनाव करने का निर्देश दिया है। इसी बीच यूनियन के अध्यक्ष अनूप सिंह ने अपने स्तर से चुनाव कराने की घोषणा की है।

loksabha election banner

यूनियन का चुनाव कराने के लिए इंटक के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र विश्वकर्मा को चुनाव पदाधिकारी भी नियुक्त किया है। चुनाव पदाधिकारी ने झारखंड के श्रमायुक्त को पत्र लिखकर चुनाव करवाने की मांग की है। देखना है कि उनकी मांगों पर श्रम विभाग क्या निर्णय लेता है।

प्रक्रिया शुरू कराने को कंपनी प्रबंधन को लिखेंगे पत्र

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन चुनाव के चुनाव पदाधिकारी पहले कंपनी प्रबंधन को चुनाव कराने के लिए पत्र लिखेंगे। बावजूद समय पर चुनावी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, कंपनी की ओर से सहयोग नहीं मिला तो फिर वे श्रम विभाग के मदद से चुनाव कराने का काम करेंगे। इसे लेकर श्रमायुक्त व उप श्रमायुक्त को चुनाव के बारे में जानकारी दी जाएगी फिर श्रम विधि सम्मत प्रक्रिया शुरू करने की मांग की जाएगी।

यूनियन में दो फाड़, कर्मचारियों में ऊहापोह

चुनाव से पूर्व ही कर्मिस यूनियन में दो फाड़ हो गया है। एक खेमा अनूप सिंह को अध्यक्ष मान रहा है जबकि यूनियन का दूसरा खेमा प्रबंधन के दिखाए राह पर चलने को तैयार है। यहां कारण है कि अपून सिंह की बुलाई गई बेरमो वाली बैठक में 18 में से 10 लोग ही वहां पहुंचे हुए थे। शेष आठ यूनियन के नेता प्रबंधन के साथ बैठक कर चुनावी चर्चा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.