जमशेदपुर क्राइम डायरी: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, शादी से कर दिया इंकार
Jamshedpur crime diary. शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण और शादी से इंकार कर दिए जाने का सामने आया हैं। बागबेड़ा थाना में नाबालिग की शिकायत पर आरोपित अजय पांडेय के खिलाफ यौन शोषण और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई
जमशेदपुर, जासंं। : शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण और शादी से इंकार कर दिए जाने का सामने आया हैं। बागबेड़ा थाना में नाबालिग की शिकायत पर आरोपित अजय पांडेय के खिलाफ यौन शोषण और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस को पीड़िता ने बताया आरोपित से उसे प्रेम जाल में फांस लिया। शारीरिक संबंध बनाए। विरोध पर शादी कर लिए जाने की बात कही। शारीरिक संबंध वह बनाता रहा। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
फल और रुपए देने का लालच देकर नाबालिग को ले गया था दुष्कर्म का आरोपित
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित अनवर हुसैन को बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपित के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पांच अक्टूबर को आरोपित नाबालिग को फल और रुपए देने का लालच देकर फल गोदाम में बुलाया। लालच में नाबालिग चली गई। उसके साथ गलत की। जब उसकी तलाश स्वजन करने लगे तो अनवर ने उसे चौकी के नीचे छिपा दिया था। आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। उसे बिष्टुपुर थाना की पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता ने बताया कि अनवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो पंखा से लटका देंगे। ऐसा वह उसके साथ पहले भी कर चुका है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। शनिवार को अदालत में उसका बयान दर्ज किया गया। उसने अदालत में पुलिस को दी गई जानकारी का समर्थन किया।
मानगो से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले भागा
मानगो थाना क्षेत्र से नाबालिग को गलत नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता की शिकायत पर अजय देवगम के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को पिता ने बताया कि पुत्री 30 अक्टूबर से गायब है। खोजबीन में जानकारी मिली अजय उसे भगा ले गया है। पुलिस नाबालिग की बरामदगी को प्रयासरत है।