Move to Jagran APP

Jamshedpur Coronavirus News: छह हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, छह मिले संक्रमित

Jamshedpur Coronavirus News पूर्वी सिंहभूम जिले में एक बार फिर से कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को कुल छह हजार 256 लोगों की जांच की गई। इसमें छह नए मरीज मिले। ये मरीज साकची परसुडीह व बारीडीह निवासी हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 05:49 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus News: छह हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, छह मिले संक्रमित
पूर्वी सिंहभूम जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 964 हो गई है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले में एक बार फिर से कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को कुल छह हजार 256 लोगों की जांच की गई। इसमें छह नए मरीज मिले। ये मरीज, साकची, परसुडीह व बारीडीह निवासी हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 964 हो गई है। वहीं, एक हजार 58 लोगों की मौत हो चुकी है।

loksabha election banner

साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से शुक्रवार को पांच हजार 923 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 17 लाख 12 हजार 373 लोगों की जांच हुई है।

तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल तीन मरीज शुक्रवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 882 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.93 प्रतिशत है।

955 लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कुल 955 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, एक हजार 493 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल 13 लाख 15 हजार पांच लोगों ने वैक्सीन ली है। वहीं, पांच लाख 54 हजार 496 लोगों ने दूसरी डोज पूरी कर ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.