Jamshedpur Coronavirus News: साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, तीन मिले कोरोना के मरीज
Jamshedpur Coronavirus Newsपूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को पांच हजार 730 लोगों की जांच हुई। इसमें तीन कोरोना के मरीज मिले। ये मरीज बिष्टुपुर सीतारामडेरा व कदमा के रहने वाले हैं। वहीं दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 861 हो गई है।
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को पांच हजार 730 लोगों की जांच हुई। इसमें तीन कोरोना के मरीज मिले। ये मरीज बिष्टुपुर, सीतारामडेरा व कदमा के रहने वाले हैं। वहीं, दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 861 हो गई है। वहीं, बुधवार को दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 784 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
साढ़े आठ हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज
पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को आठ हजार 985 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, तीन हजार 652 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल 991287 लोगों ने पहली डोज व 354067 लोगों ने दूसरी डोज ली है।