Move to Jagran APP

Jamshedpur Coronavirus News: पूर्वी सिंहभूम में पांच हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच, आठ मिले पॉजिटिव

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से गुरुवार को चार हजार 708 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 11 लाख 59 हजार 63 लोगों का नमूना लिया जा चुका है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 05:04 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus News: पूर्वी सिंहभूम में पांच हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच, आठ मिले पॉजिटिव
पूर्वी सिंहभूम जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 713 हो गई है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को पांच हजार 355 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें आठ पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक बहरागोड़ा में चार मरीज मिले। वहीं, बिष्टुपुर में दो व कदमा-साकची में एक-एक मरीज मिले। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 713 हो गई है। वहीं, गुरुवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।

prime article banner

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से गुरुवार को चार हजार 708 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 11 लाख 59 हजार 63 लोगों का नमूना लिया जा चुका है। शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल दस लोग गुरुवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 601 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.86 प्रतिशत है।

डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को कुल एक हजार 878 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, एक हजार 667 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल पांच लाख 80 हजार सात लोगों नेपहली डोज ली है। वहीं, एक लाख 63 हजार 470 लोगों ने दूसरी डोज ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.