Jamshedpur Coronavirus Cases Update : पूर्वी सिंहभूम में कोरोना से फिर एक मरीज की हुई मौत, 31 मिले नए मरीज
Jamshedpur Coronavirus Cases Update पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। ताजा कुल तीन हजार 353 लोगों की जांच की गई इनमें 31 पॉजिटिव मिले। वहीं एक मरीज की मौत हुई। मृतक परसुडीह निवासी महिला (27) है।
जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। मंगलवार को कुल तीन हजार 353 लोगों की जांच की गई। इसमें 31 पॉजिटिव मिले। वहीं, एक मरीज की मौत हुई। मृतक परसुडीह निवासी महिला (27) हैं। उसका इलाज मर्सी अस्पताल में चल रहा था।
जिले में अभी तक कोरोना से 1045 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पांच हजार 404 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की संभावना है। इसबीच, शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 50 मरीज मंगलवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अबतक कुल 50 हजार नौ मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.52 फीसद है। वर्तमान में 256 एक्टिव केस है।
साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज
पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को तीन हजार 787 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं, दो हजार चार लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल तीन लाख 94 हजार 330 लोगों नेवैक्सीन ली है। वहीं, 85 हजार 780 लोगों ने दूसरी डोज ली है।
जिले में अब सिर्फ 276 एक्टिव केस, अस्पताल में 124 भर्ती
कोरोना मुक्त होने की ओर पूर्वी सिंहभूम जिला तेजी से बढ़ रहा है। जिले में अब सिर्फ 276 एक्टिव केस ही बचे हैं। इसमें 152 होम आइसोलेशन, जबकि 124 अस्पताल में भर्ती है। जिस रफ्तार से मरीजों की संख्या घट रही है, उसके हिसाब से अगले एक सप्ताह के अंदर जिला कोरोना मुक्त हो सकता है। हालांकि, इससे इतराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब हमें ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। क्योंकि बहुत मुश्किल से कोरोना मरीजों की संख्या कम हुई है। जिले के सभी कोविड अस्पताल में लगभग 95 फीसद बेड खाली हो चुका है।
पहले से ज्यादा सावधान होने की जरूरत
जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने बताया कि मरीजों की संख्या कम होना राहत की बात है लेकिन यहां लोगों को पहले से भी ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए कि हम ये सोच लें कि अब कोरोना खत्म हो गया और लोग बिना मास्क के ही बाजार में घूमने लगे। यह लापरवाही महंगा पड़ सकती है क्योंकि अभी तीसरी लहर आने वाली है। इससे अगर बचना है तो हमें विशेष सावधानी बरतनी होगी। वहीं, अब अगर कोई कोरोना से पीड़ित मिलता है तो उसे होम आइसोलेशन में नहीं रखा जाएगा। सीधे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।