Move to Jagran APP

झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, जमशेदपुर शहर में सतर्कता

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : दक्षिण भारत में मानसून पहुंचने के साथ ही विभाग ने झारखंड समेत कई राज्यों

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 12:22 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 12:22 PM (IST)
झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, जमशेदपुर शहर में सतर्कता
झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, जमशेदपुर शहर में सतर्कता

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : दक्षिण भारत में मानसून पहुंचने के साथ ही विभाग ने झारखंड समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले एक दो दिनों में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र के विदर्भ-कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, तेलंगाना, अंदरूनी कर्नाटक और तटीय आध्र प्रदेश में आधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। विभाग की ओर से चेतावनी जारी होने के बाद राज्य में सतर्कता बरता जा रहा है। शहरवासी मानसून की पहली झमाझम बारिश इंतजार कर रहे है। कुछ ही दिनों में राज्य में मानसून प्रवेश करने वाला है। वैसे जमशेदपुर में विभाग का पुर्वानुमान पिछले दो दिनों से खरा नहीं उतर रहा है। प्री मानसून बारिश की स्थिति बनने के बाद भी शहर में बारिश नहीं हो रही है। सोमवार को भी शहर में बारिश नहीं हुई। आसमान में बादल रहने के कारण तापमान राहत बरत रही है। सुबह, दोपहर और शाम के तापमान में बदलाव देखा जा रहा है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनो तापमान सामान्य से कम है। विभागीय जानकारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण भरत के लगभग सभी राज्यों, बंगाल की खाड़ी, असम और अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया है। आने वाले एक-दो दिन में मानसून त्रिपुरा, मेघालय के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम पहुंच जाएगा।

loksabha election banner

------ दिनभर उमस-गर्मी से लोग परेशान

जमशेदपुर शहर में लोग दिनभर भीषण गर्मी और उमस से परेशान नजर आ रहे हैं। हालांकि शाम को बारिश हो जाने से लोगों को राहत महसूस होती है। मंगलवार को तो मानगो क्षेत्र में धूप खिली रही, वहीं बिष्टुपुर और साकची इलाके में झमाझम बारिश हुई। मौसम के इस मिजाज से दोपहर बाद शहर में गर्मी और उमस और बढ़ गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.