Move to Jagran APP

Jamshedpur Murder: जमशेदपुर के जुगसलाई के एबी पैलेस में होटल मालिक की गोली मारकर हत्या, होटल मालिक टुनटुन सिंह पर आरोप

Jamshedpur Big News जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित होटल एबी पैलेस परिसर में होटल मालिक सह ट्रांसपोर्टर विक्रम सिंह की रविवार गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप एबी पैलेस के मालिक ओम नरायण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह पर मृतक के स्वजनों ने लगाया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 10:28 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 07:54 AM (IST)
Jamshedpur Murder: जमशेदपुर के जुगसलाई के एबी पैलेस में होटल मालिक की गोली मारकर हत्या, होटल मालिक टुनटुन सिंह पर आरोप
जमशेदपुर के जुगसलाइ इलाके में एक कारोबारी को गोली मार दी गइ।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर शहर के जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित होटल एबी पैलेस परिसर में होटल मालिक सह ट्रांसपोर्टर विक्रम सिंह की रविवार रात नौ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप एबी पैलेस के मालिक ओम नरायण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह पर मृतक के स्वजनों ने लगाया है। टुनटुन सिंह परसुडीह थाना क्षेत्र खासमहल स्थित राधिका नगर के कालोनी निवासी हैं और स्टेशन रोड स्थित सिंह होटल भी टुनटुन सिंह की बताई जाती है।

loksabha election banner

मृतक स्टेशन रोड स्थित हरमिलाप मंदिर के पास रहने वाले कैलाश अपार्टमेंट का रहने वाला था। उसके उसके पिता की स्टेशन रोड में कैलाश रेसीडेंसी समेत अन्य अपार्टमेंट है। विक्रम सिंह कैलाश रेसीडेंसी की देखरेख करता था। कैलाश सिंह का निधन बहुत पहले हो चुका है। टुनटुन सिंह की पत्नी अनिता सिंह पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद का पूर्व उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। हत्या की घटना के बाद से टुनटुन सिंह अपने पुत्र के साथ फरार है। वहीं घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। मौके पर पहुंचकर एसएसपी एम तामिल वानन समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने होटल परिसर में जाकर जांच की। वहां शराब की बाेतल पड़ी थी। दीवार पर रक्त के छींटे लगे थे। पुलिस ने देर रात टुनटुन सिंह, राजू सिंह समेत अन्य के घर पर छापेमारी की। कोई हाथ नहीं लगा। लोगों ने होटल में तोड़फोड़ भी की। भाजपा नेता धमेंद्र प्रसाद समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। विक्रम सिंह भाजपा से भी जुड़ा था।

दूसरी गोली विक्रम सिंह की छाती में जा लगी

घटना की जानकारी देते हुए विक्रम सिंह के रिश्तेदार ऋषभ ने बताया कि कैलाश सिंह के पुत्र अमर प्रताप सिंह जो वकील भी है को फोन कर टुनटुन सिंह के समधी जुगसलाई निवासी राजकुमार सिंह उर्फ राजूू ने एबी पैलेस में बुलाया। बकाया रुपये को लेकर बुलाया गया था। वहां टुनटुन सिंह, आदित्यपुर का एक व्यक्ति और राजू सिंह मौजूद थे। अमर प्रताप सिंह का बड़े-बड़े होटलों, बैंकों और अपार्टमेंटों में लगे जनरेटरों के मेंटनेंस का काम समेत अन्य काम है। अमर प्रताप सिंह उर्फ बाबा होटल में पहुंचे। वहां टुनटुन सिंह बातचीत करते हुए अमर प्रताप सिंह को अपने होटल के हाल से सटे अपने चैंबर की ओर ले गए। वहां दोनों के बीच बात हो रही थी। अचानक टुनटुन सिंह आक्रोशित हो गए। लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली। यह देख वहां मौजूद लोग बीच-बचाव करने लगे। अफरा-तफरी मची थी। गाली-गलौज जारी थी। अमर प्रताप सिंह ने अपने भाई संजू सिंह, विक्रम सिंह को फोन कर बुलााया। वह भी इनके साथ पहंचा था। देखा कि टुनटुन सिंह पिस्तौल निकाल लहरा रहे थे। गोली मार देंगे कहते रहे। संजू सिंह ने उसके पकड़ने का प्रयास किया तो उस पर गोली चला दी, लेकिन गोली मिस फायर हो गई। दूसरी गोली चलाई जो विक्रम सिंह की छाती में जा लगी। इसके बाद सभी विक्रम सिंह को लेकर टीएमएच चले गए। मौका का फायदा उठाते हुए टुनटुन सिंह, उसके पुत्र और राजू सिंह भाग निकले। देर रात विक्रम सिंह की टीएमएच में मौत हो गई।

रुपये के लेन-देन विवाद में हुई घटना : एसएसपी

रुपये के लेन-देन के विवाद में घटना हुई है। अब तक जानकारी मिली है कि टुनटुन सिंह के पास अमर प्रताप सिंह का रुपया बकाया था जिसको लेकर होटल में बातचीत हो रही थी। इस दौरान विवाद बढ़ता गया। टुनटुन सिंह ने गोलियां चलाई। गोली विक्रम सिंह को जा लगी। होटल को सील कर दिया गया। घटनास्थल से खोखे नहीं मिले हैं। पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी हो जाएगी। होटल की सीसीटीवी खंगाली जा रही है।

-एम तमिल वानन, वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर

होटल में जमकर तोडफोड

विक्रम सिंह की मौत के बाद टीएमएच में तो हंगामा हुआ कि टुनटुन सिंह के होटल पर भी विक्रम के परिजनों एवं जाननेवालों ने धावा बोल दिया। जमकर तोडफाेड की गइ। हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैना किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.