Move to Jagran APP

शहर में सर्वाधिक 83 मिमी बारिश, बढ़ रहा नदी का जलस्तर

भोर करीब चार बजे से ही क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है। रुक-रुककर हो रही बारिश से पूरा इलाका तर-ब-तर है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 02:33 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 06:19 AM (IST)
शहर में सर्वाधिक 83 मिमी बारिश, बढ़ रहा नदी का जलस्तर
शहर में सर्वाधिक 83 मिमी बारिश, बढ़ रहा नदी का जलस्तर

जासं, जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के क्षेत्र का असर जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में पड़ रहा है। भोर करीब चार बजे से ही क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है। रुक-रुककर हो रही बारिश से पूरा इलाका तर-ब-तर है। गुरुवार को जमशेदपुर में झारखंड का सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। यहां दोपहर 2.30 बजे तक 77 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि शाम पांच बजे तक शहर में कुल 83 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया था। तेज बारिश से कई इलाकों में जलजमाव हो गया। इसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब का केंद्र और मजबूत हो गया है। इसके कारण झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत देश के अन्य कई राज्यों में बारिश हो रही है। दिनभर बारिश होने के बाद शाम के वक्त लोगों को बारिश बंद होने से हल्की राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो बारिश होने का सिलसिला अगले पांच दिनों तक जारी रह सकता है।

loksabha election banner

जलजमाव से परेशानी : शहर में सुबह से ही झमाझम बारिश होने के कारण कई हिस्सों में जलजमाव होने से लोगों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोनारी, कदमा, मानगो, बर्मामाइंस, बिरसानगर बागबेड़ा समेत कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया है। कई मानगो, सोनारी, कदमा, बर्मामाइंस, बिरसानगर समेत कई स्थानों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। सोनारी आदर्श नगर का समूचा आवासीय परिसर जलमग्न हो गया है। जलजमाव के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

----------

23 व 24 को फिर होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में 23 और 24 अगस्त को भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब का क्षेत्र धीरे-धीरे ओडिशा, झारखंड होते हुए मध्यप्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है। मानसून इस साल जमशेदपुर समेत कई भागों में समय से पहले दस्तक दी है। जून में देश में सामान्य से अधिक बारिश हुई। लेकिन, जुलाई में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई। जून से लेकर भी अब तक कोल्हान के दो जिले सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम में सामान्य से कम बारिश हुई है।

-----------

बढ़ रहा है नदी का जलस्तर

दिनभर बारिश होने के बाद दोपहर बाद से ही नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। दोपहर 12 बजे मानगो में स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 6.56 मीटर था, जो शाम छह बजे बढ़कर 6.88 मीटर पहुंचा। वहीं अदित्यपुर में खरकई नदी का जलस्तर दोपहर 12 बजे चार मीटर था, जो शाम सात बजे बढ़कर 4.53 मीटर पहुंचा। रात भी दोनों नदियों का जलस्तर बढते रहने की संभावना है।

--------------

चांडिल डैम के चार फाटक खुले

बारिश के बाद गुरुवार शाम तक चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ना शुरु नहीं हुआ था। वैसे डैम का चार रेडियल गेट एक-एक मीटर कर खुला है। डैम का जलस्तर शाम चार बजे तक 180.35 मीटर दर्ज किया गया था। गुरुवार को चांडिल डैम से नदी में 397.20 क्यूमेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था। इसमें रेडियल गेट से 381.12 क्यूमेक और केनाल से 8.71 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा था। बारिश के बाद डैम में शुक्रवार सुबह से जलस्तर बढ़ने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.