Jamshedpur News: नर्मदेश्वर पांडेय के निधन से जमशेदपुर के साहित्यकारों में शोक
Jamshedpur News.सिंहभूम जिला साहित्य सम्मेलन व तुलसी भवन के मानद महासचिव डा. नर्मदेश्वर पांडेय के निधन से जमशेदपुर के साहित्यकार शोकाकुल हैं। डा. पांडेय के निधन पर शहर के साहित्यकारों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। कहा कि साहित्यकारों की गतिशीलता बनी रहती थी।
जमशेदपुर, जासं। सिंहभूम जिला साहित्य सम्मेलन व तुलसी भवन के मानद महासचिव डा. नर्मदेश्वर पांडेय के निधन से जमशेदपुर के साहित्यकार शोकाकुल हैं। बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग की अध्यक्ष डा. जूही समर्पिता ने कहा कि तुलसी भवन के साहित्यिक कार्यक्रमों में सदा सक्रिय रहनेवाले नर्मदेश्वर पांडेय जमशेदपुर में आधार स्तंभ थे। उनके रहने से साहित्यिक गतिविधियां निर्बाध रूप से चलती रहती थीं।
साहित्यकारों की गतिशीलता बनी रहती थी। अनेक पुस्तकों के लोकार्पण, कवि गोष्ठी व कथा गोष्ठी उनकी अध्यक्षता में नियमित होते रहते थे। संस्कार भारती व सहयोग की अध्यक्ष ने दोनों संस्थाओं की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नर्मदेश्वर पांडेय साहित्य स्तंभ थे। डा. पांडेय के निधन पर शहर के साहित्यकारों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। इनमें अनिता शर्मा, विद्या तिवारी, आनंद बाला शर्मा, अरुणा झा, इंदिरा पांडेय, नरेश अग्रवाल, मामचंद अग्रवाल, सुधा गोयल, माधुरी मिश्रा, वीणा पांडे, ज्योत्सना अस्थाना, शकुंतला पाठक, पुष्पा तिवारी,, डा. आशा गुप्ता, दीपिका बनर्जी, डा. अरुण कुमार सज्जन, निवेदिता श्रीवास्तव, सरिता सिंह, उपासना सिन्हा, छाया प्रसाद, डा. कल्याणी कबीर, डा. संध्या सिन्हा, आरती श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव तथा बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग के अन्य सदस्यों ने भी अपने शोक व्यक्त किए और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार वालो को संयम और धैर्य दे।