आइआरबी जवान की बाइक पुल से टकराई, मौत Jamshedpur News
Accident. जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के नरवा के समीप हाड़तोपा में उसकी बाइक पुल से टकरा गई। उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जमशेदपुर (जेएनएन)। कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत घाटशिला अनुमंडल के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) जवान की मौत सोमवार को सड़क दुर्घटना में हो गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आइआरबी टू का जवान अमरजीत टुडू सोमवार को सुबह अपनी बाइक से किसी काम से जा रहा था। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के नरवा के समीप हाड़तोपा में उसकी बाइक पुल से टकरा गई। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों की मदद से उसे जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्घटना होते ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने बाद पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उसके बाद ही पता चलेगा कि किस वजह से दुर्घटना हुई। जवान अमरजीत टुडू के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है। सूचना िमिलते ही अमरजीत टुडू के परिजन पहुंचे। परिजनाे का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर दुर्घटना का असली कारण जानने की कोशिश कर रही है।