Move to Jagran APP

President Awardi Jharkhand : चाईबासा के एसपी रहे अनीश गुप्ता को राष्‍ट्रपति वीरता पदक, ये रही झारखंड की पूरी सूची

चाईबासा के एसपी रहे आइपीएस अनीश गुप्ता को वीरता पुलिस पदक धनबाद जिला पुलिस के नंद किशोर को राष्ट्रपति पुलिस पदक और डीएसपी सुधीर कुमार व राजेश प्रकाश समेत 35 पुलिसकर्मियों को सराहनीय पदक गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया जाएगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 03:12 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 08:58 PM (IST)
गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता पुलिस पदक के ल‍िए चयनित आइपीएस अनीश गुप्‍ता। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जासं। झारखंड पुलिस में बेहतर सेवा देनेवाले पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के लिए पदकों की घोषणा कर दी गई है। कोल्हान के चाईबासा के एसपी रहे अनीश गुप्ता को वीरता पुलिस पदक (वर्तमान में जैप रांची के समादेष्टा), विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए धनबाद जिला बल के नंदकिशोर सिंह और सराहनीय सेवा के पुलिस पदक के लिए जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना के प्रभारी रहे राजेश प्रकाश सिन्हा (पीटीसी पदमा) का चयन किया गया है।

loksabha election banner

अनीश गुप्‍ता को यह पुरस्कार कोल्हान के सबसे बड़े नक्सली संदीप को गिरफ्तार करने के लिए दिया जा रहा है। सरकार ने अनीश गुप्ता के नेतृत्व वाली टीम को इस उपलब्धि के लिए 45 लाख रुपए का पुरस्कार दिया था। उन्‍हें पुरस्‍कार मिलना झारखंड खासकर चाईबासा पुलिस के लिए भी गौरव की बात है। 

इन्‍हें भी मिलेगा पुरस्‍कार

सीसीआर जमशेदपुर के डीएसपी रहे सुधीर कुमार (वर्तमान में चाईबासा मुख्यालय डीएसपी), रांची अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस अवर निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, रांची जैप एक के मुक्तिधाम थापा, जैप तीन धनबाद के मानसिंह हेरेज, जैप 10 रांची के सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण कुमार सिंह, प्रेम कुमार, दिनेश प्रसाद, इफ्तेखार खा, गुमला जिला पुलिस बल के सहायक अवर निरीक्षक इश्तेयाक अहमद, जैप एक के हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठ, चतरा आइआरबी तीन के हवलदार शिवपूजन प्रसाद, चंद्रभानू सिंह, रांची झारखंड जगुआर के भारत गुरुंग, खूंटी जिला पुलिस बल के निस्तार सूंडी, रामेश्वर सिंह यादव, इरकन कुजूर, पुष्पा टोप्पो जंगल वारफेयर के स्कूल के साइबू बाड़ा, जेरोम बाखला, रांची यातयात के सहायक अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह, बोकारो के प्रफुल्ल किडो, हवलदार भानू प्रताप, लोहरदगा के परमेश्वर प्रसाद, गुमला जिला के रणवीर कुमार सिंह, लोहरदगा के अरुण कुमार भगत, रांची अपराध अनुसंधान विभाग के शंकर नाथ, बोकारो के श्यामल कुमार मंडल, रतन लाल लायेक, रांची के चितरंजन प्रसाद सिन्हा, कोडरमा के विजय कुमार रंजन, गोड्डा जिला बल के जमाल अहमद, पलामू जिला बल के निरंजन भगत, अमजद खान और चतरा जिला बल के सुनिल कुमार के नामों की भी पदक के लिए घोषणा की गई है। सभी को गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल मेडल देकर सम्मानित करेंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.