Move to Jagran APP

राकेश्वर बने झारखंड श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष, संजीव महामंत्री Jamshedpur News

असंगठित मजदूरों की आवाज बुलंद करने और उनके हक की लड़ाई को सही मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से झारखंड असंगठित श्रमिक यूनियन नाम से नये संगठन का गठन किया गया।

By Edited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 07:12 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 10:38 AM (IST)
राकेश्वर बने झारखंड श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष, संजीव महामंत्री Jamshedpur News
राकेश्वर बने झारखंड श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष, संजीव महामंत्री Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। असंगठित मजदूरों की आवाज को बुलंद करने और उनके हक की लड़ाई को सही मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को झारखंड असंगठित श्रमिक यूनियन नाम से नये संगठन का गठन किया गया। इसकी घोषणा रविवार को सिदगोड़ा अमल संघ में आयोजित सभा में की गई।

loksabha election banner

नई यूनियन के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से इंटक के राष्ट्रीय वरीय सचिव राकेश्वर पाडेय और महामंत्री यूथ इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री संजीव श्रीवास्तव को चुना गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने यूनियन का निबंधन कराने व कमेटी बनाने के लिए अध्यक्ष व महामंत्री को अधिकृत किया।

सभा को संबोधित करते हुए राकेश्वर पाडेय ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए मजबूत नेतृत्व प्रदान करने की आवश्यकता है। इस यूनियन के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। काग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि मजदूरों के आदोलन लिए वे सदैव खड़ा रहेंगे। संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही यूनियन की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा व यूनियन के बैनर तले राज्य में न्यूनतम मजदूरी को लागू करने के लिए आदोलन किया जाएगा।

इसके लिए मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन से भी मिलकर झारखंड में न्यूनतम मजदूरी लागू करने की माग की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित करके की गई। इसके उपरांत टिनप्लेट यूनियन के परविंदर सिंह सोहल, परितोष सिंह, विजय यादव, टीआरएफ यूनियन के संजय झा, संजीव रंजन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में ददन सिंह, एलबी सिंह, आशीष मुखी, पवन तिवारी, गोपाल यादव, संजय पाडेय, अमृत झा, नीलेश कुमार, त्रिनाथ मुखी, अखिलेश मुखी, विजय डे, बिजेंद्र साहू, बिजय पाठक, धीरज शर्मा, बिजय सिंह, गणेश राव, पार्थो सारथी, अभिषेक मुखी, विवेक ठाकुर मृत्युंजय कामत, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.