गालूडीह में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
सोमवार को गालूडीह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अलावा अन्य संस्थाओं ने भी योगाभ्यास कर योग दिवस का पालन किया। जेकेएम कॉलेज के बीएड और डिग्री विभाग के व्याख्याता व विद्यार्थियों ने ऑनलाइन योगाभ्यास किया..
संसू, गालूडीह : सोमवार को गालूडीह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अलावा अन्य संस्थाओं ने भी योगाभ्यास कर योग दिवस का पालन किया। जेकेएम कॉलेज के बीएड और डिग्री विभाग के व्याख्याता व विद्यार्थियों ने ऑनलाइन योगाभ्यास किया। योग दिवस कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. कविता धारा ने योगाभ्यास का आरंभ मंत्रोच्चारण से किया।
अनुलोम-विलोम, वृक्षासन, ताड़ासन कपालभाती आदि आसनों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के दिवंगत सचिव के पुत्र नारायण प्रसाद महतो शामिल हुए। कॉलेज की प्राचार्या डा. कल्याणी कबीर, विभागाध्यक्षा डा. मौसमी महतो, प्रो. रंजना आनंद, प्रो. सुशांति कुमारी आदि ने विद्यार्थियों को योग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। शांति मंत्र के साथ योग दिवस कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रो. विवेक कुईला, स्वाति गुप्ता, संजू राय आदि उपस्थित थे।
स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एडुकेशन में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अभिषेक नाग द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अभिषेक नाग ने पीपीटी के माध्यम से योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कॉलेज के चेयरमैन सुबर्तो कुमार विश्वास ने कहा कि योग से मन को शांति मिलती है। इसलिए सभी को प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए। पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन तारा ज्योति भगत एवं प्रियंका गिरी ने किया। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक मधुसूदन मल, मंजूश्री प्रमाणिक, डा. भवानी चक्रवर्ती, शुरूश्री गुईन, दीपाली मंडल, श्वेता सिंह, गोविद जाना आदि ऑनलाइन उपस्थित थे। गालूडीह रेलवे दुर्गा मंदिर परिसर में कराटेकारों ने किया योग का प्रदर्शन : ऑल इंडिया गोजुरियो कराटे डू फेडरेशन के कोच संसाई प्रियव्रत दत्ता के नेतृत्व में गालूडीह दुर्गा मंदिर परिसर में कराटे का प्रशिक्षण ले कराटेकारों ने योग का प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग से मिलने वाले फायदे की जानकारी भी कराटेकारों को दी गई।