टाटानगर स्टेशन में हुआ महिला कर्मचारियों का सम्मान
टाटानगर रेलवे स्टेशन सभागार में महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। दौरान रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट के साथ मिलकर रेलवे में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उनकी कार्यकुशला और परिश्रम से अलग पहचान बनाने के लिए सम्मानित किया गया।
जासं, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन सभागार में महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। दौरान रोटरी क्लब, जमशेदपुर वेस्ट के साथ मिलकर रेलवे में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उनकी कार्यकुशला और परिश्रम से अलग पहचान बनाने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाली महिला कर्मचारियों में आदित्यपुर मुख्य टिकट निरीक्षक सुरुवली हांसदा, आदित्यपुर उप मुख्य टिकट निरीक्षक बी लक्ष्मी, प्रियका सिंह, आदित्यपुर प्वाइंट मैन तनुश्री बनर्जी, आदित्यपुर वरिष्ठ वाणिज्य लिपिक रीता सिंह, टाटानगर मुख्य वाणिज्य लिपिक पूर्वी सरकार, रिर्जेवेशन सुपरवाइजर एमएस बोदरा, आरपीएफ टाटा की अंजू गाडियां व रश्मि कुमारी, चाइल्ड लाइन समन्वयक अरविदा, लक्ष्मी, मीना ठाकुर, पूजा कुमार, रश्मि कुमारी, स्टेशन मास्टर मौसमी डे, गार्ड टुंपा पॉल, गंगा, शांति, बृज मियां हुजूर, देवी झा, पूजा कुमारी व प्रीति कुमारी शामिल हैं।
-----
समाजसेवी संस्था ने महिलाओं को किया सम्मानित
जासं, जमशेदपुर : महिला दिवस पर सोमवार को सामाजिक संस्था सोच एक पहल ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया। संस्थापक विनीत सहाय ने बिष्टुपुर सेंट मेरीज स्कूल के पास फूड स्टॉल, होटल व दुकान का संचालन करने वाली रोजी, लक्ष्मी, देविका, महिला ऑटो चालक इंदु, वार्ड नंबर 17 की पार्षद नीतू शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावे उन्होंने बिष्टुपुर कुष्ठ आश्रम में महिलाओं के लिए एक झूला भी दान किया।
महिला समूह ने पांच हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प
जासं, जमशेदपुर : दलदली पंचायत के गोविदपुर गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ईसीजी महिला समूह ने पांच हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया। समूह ने पूरे पंचायत को हरा-भरा रखने के लिए यह निर्णय लिया। इस अवसर पर बतौर अतिथि पहुंचे समाजसेवी गणपति करूवा ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।
मौके पर टीआरडीएस की शांति पिगुआ, मुखिया मिनौती टुडू, दुर्गी हासंदा, मालती मार्डी, आरती मार्डी, कर्मी हेम्ब्रम, सिगो हेम्ब्रम, जयंती हांसदा, भवेश महतो, संगीता हासंदा समेत अन्य उपस्थित थे।