Move to Jagran APP

झारखंड की सिख संगत भी कर सकेगी इंटरनेशनल नगर कीर्तन का दीदार, इन तीन शहरों में पहुंचेगा

झारखंड की सिख संगत भी इंटरनेशनल नगर कीर्तन का दीदार कर सकेगी। राज्य के तीन शहरों रांची धनबाद और जमशेदपुर में नगर कीर्तन पहुंचेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 01:40 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 01:40 PM (IST)
झारखंड की सिख संगत भी कर सकेगी इंटरनेशनल नगर कीर्तन का दीदार, इन तीन शहरों में पहुंचेगा
झारखंड की सिख संगत भी कर सकेगी इंटरनेशनल नगर कीर्तन का दीदार, इन तीन शहरों में पहुंचेगा

जमशेदपुर, जेएनएन।  झारखंड की सिख संगत भी इंटरनेशनल नगर कीर्तन का दीदार कर सकेगी। कीर्तन राज्य के जमशेदपुर, रांची और धनबाद भी पहुंचेगा। जमशेदपुर में कीर्तन के भव्य स्वागत की तैयारी होगी।

loksabha election banner

गुरुवार को श्री गुरु नानक देव जी के जन्म स्थल ननकाना साहिब पाकिस्तान से इंटरनेशनल नगर कीर्तन निकाला गया जो पाकिस्तान में एक सौ किलोमीटर की दूरी तय कर अटारी बॉर्डर से होकर भारत में प्रवेश कर गया। गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर निकाले गए इंटरनेशनल नगर कीर्तन में जमशेदपुर से सरदार इंद्रजीत सिंह भी शामिल हुए हैं। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह वर्तमान में तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह,  शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार गोविंद सिंह लोंगोवाल, दरबार साहिब अमृतसर के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह जी, तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना कमेटी के प्रधान अवतार सिंह हित, मुंबई के जसवीर सिंह धाम सहित पांच सौ की संख्या में सिख संगत पाकिस्तान पहुंची थी। 

आजादी के 72 साल बाद वाहेगुरु की असीम कृपा

सरदार इंदरजीत सिंह ने बताया कि देश की आजादी के 72 साल बाद वाहेगुरु की असीम कृपा हुई और इंटरनेशनल नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को यह जत्था जब अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान में प्रवेश हुआ और एक अगस्त गुरुवार को पाकिस्तान से भारत अटारी बॉर्डर तक पाकिस्तान के लोगों ने दिल खोलकर जत्थे का स्वागत किया। लोगों ने नगर कीर्तन का भी स्वागत किया और गुरु ग्रंथ साहिब जी  को भरपूर सम्मान दिया।

पढ़ा गया इमरान खान का संदेश

इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का संदेश पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष द्वारा पढ़ा गया और वहां पर सरकार का प्रतिनिधि आयोजन में शामिल हुए।   इंदरजीत सिंह ने यह भी बताया कि काबुल, इराक, ईरान के साथ ही दुनिया भर के विभिन्न देशों से सिख संगत ननकाना साहिब पहुंची थी। पाकिस्तान के फास्ट बॉलर सरदार महेंद्र पाल सिंह ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।इंदरजीत सिंह ने बताया कि एक सौ दिनों के अंदर हिंदुस्तान के विभिन्न शहरों और पांच तख्तों से होकर इंटरनेशनल नगर कीर्तन का समापन करतारपुर साहिब में होगा। इंटरनेशनल नगर कीर्तन झारखंड के धनबाद, रांची व जमशेदपुर शहर पहुंचेगा।

सजेगा कीर्तन दरबार

झारखंड की सिख संगत को नगर कीर्तन के दीदार का सौभाग्य मिलेगा और नगर कीर्तन पहुंचने के एक दिन पहले केंद्रीय स्तर पर कीर्तन दरबार आयोजित होगा। जिसमें शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से रागी जत्थे प्रचारक इतिहासकार आदि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शहर में लौट कर वे सब से विचार-विमर्श कर केंद्रीय कीर्तन दरबार एवं नगर कीर्तन के ठहरने के लिए स्थान तय करेंगे। उन्होंने जमशेदपुर में इसकी ऐतिहासिक तैयारी करने का आग्रह भी जमशेदपुर के सिख संस्थाओं से किया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.