Move to Jagran APP

जमशेदपुर की बुद्धिजीवी महिलाओं ने गठित की गुलाबी गैंग, ये है मकसद Jamshedpur News

Gulabee Gang. बढ़ती दुष्कर्म की वारदात से चिंतित झारखंड के जमशेदपुर शहर की महिलाओं ने गुलाबी गैंग का गठन किया है। गैंग महिला उत्‍पीड़न रोकने की दिशा में काम करेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 11:27 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 11:27 AM (IST)
जमशेदपुर की बुद्धिजीवी महिलाओं ने गठित की गुलाबी गैंग, ये है मकसद Jamshedpur News
जमशेदपुर की बुद्धिजीवी महिलाओं ने गठित की गुलाबी गैंग, ये है मकसद Jamshedpur News

 जमशेदपुर, जासं। देशभर में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं ने झारखंड के जमशेदपुर  शहर की बुद्धिजीवी महिलाओं को भी  चितिंत कर दिया है । इस आलोक में कुछ प्रमुख बुद्धिजीवी महिलाओं की ओर से साकची स्थित एक होटल में बैठक आयोजित की गई। इसमें हैदराबाद में एक डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया गया। साथ ही महिला उत्‍पीड़न की  रोकथाम के लिए  गुलाबी गैंग का गठन किया गया।

loksabha election banner

अगले सप्ताह तक कमेटी का भी गठन कर लिया जाएगा। गुालाबी गैंग का उद्देश्य दुष्कर्म सहित महिला उत्‍पीड़न की अन्य घटनाओं में कमी लाना है। कवयित्री सरिता सिंह ने बताया कि हर औरत को अपने आसपास की घटनाओं के प्रति संवेदनशील होना आवश्यक है। वहीं डॉ. सुधा सहज ने बताया कि बिहार की तरह झारखंड को भी नशा मुक्त किया जाना चाहिए।

चलेगा जागरूकता अभियान

महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के डॉ. वनिता सहाय ने बताया कि महिलाओं को जागरुक करने के लिए गुलाबी गैंग विशेष रूप से काम करेगी। प्रतिभा प्रसाद ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस के हाथों कभी नहीं हो सकती। कंचन मिश्रा ने बताया कि किसी भी थाने में बिना पैसा के मामले दर्ज कराया जा सकता है। अगर, पुलिस दर्ज नहीं करता तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान है। इस अवसर पर डॉ कल्‍याणी कबीर,डॉ. आशा गुप्ता, जुही समर्पिता सहित अन्य बुद्धिजीवी महिलाएं उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.