Jamshedpur, JHarkhand: धालभूमगढ़ के पूर्व बीईइओ को शो-कॉज, सेवा पुस्तिका जमा करने के निर्देश
Jamshedpur News झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की शिकायत के बाद धालभूमगढ़ के पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईइओ) राम नरेश राम को जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। लिखित स्पष्टीकरण 48 घंटे के अंदर देने को कहा।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की शिकायत के बाद धालभूमगढ़ के पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईइओ) राम नरेश राम को जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने वर्तमान बीईइओ को शिक्षकों की सेवा पुस्तिका जमा करने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की पूर्वी सिंहभूम इकाई की ओर से शिकायत की गई थी। पूर्व बीईइओ ने वर्तमान बीईइओ को शिक्षकों की सेवा पुस्तिका जमा नहीं की है। इस कारण शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि का कार्य इस प्रखंड में नहीं हो पा रहा है। इसके बाद पूर्व बीईइओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए लिखित स्पष्टीकरण 48 घंटे के अंदर देने को कहा।