Move to Jagran APP

Indian Railways : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का पंजाब तक विस्तार करने का प्रस्ताव

पुरी से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली 02801-02802 पुरुषोत्तम सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का विस्तार पंजाब तक के लिए किया जाएगा। भारतीय रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति की ओर से जमशेदपुर की जनता की मांग को देखते हुए रेलवे बोर्ड को यह प्रस्ताव दिया जा रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 09:46 AM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 07:58 PM (IST)
भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा में लगातार वृद्धि कर रही है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पुरी से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली 02801-02802 पुरुषोत्तम सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का विस्तार पंजाब तक के लिए किया जाएगा। भारतीय रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति की ओर से जमशेदपुर की जनता की मांग को देखते हुए रेलवे बोर्ड को यह प्रस्ताव दिया जा रहा है। यह कहना है भारतीय रेलवे बोर्ड के यात्री सेवा समिति सदस्य सरदार गुरविंदर सिंह सेठी का।

loksabha election banner

जमशेदपुर प्रवास के दौरान गोलमुरी में झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा में लगातार वृद्धि कर रही है। साथ ही रेल संबंधी शिकायतों व अविलंब निदान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को पंजाब तक विस्तार करने का लाभ जल्द मिले, इसके लिए वे पूरी कोशिश करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला ने टाटानगर से पंजाब के लिए नई ट्रेन शुरू करने, रणवीर सिंह डिंपल ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को पंजाब तक विस्तार करने, अमरजीत सिंह भामरा ने कॉरिडोर ट्रेन योजना शुरू करने की मांग रखी। इस मौके पर गुरु रामदास सेवादल के गुरुदयाल सिंह, भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, इंदर सिंह, साकची के पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह सित्ते, त्रिलोचन सिंह, सुरजीत सिंह खुशीपुर, सरबजीत सिंह, बारीडीह के प्रधान जसपाल सिंह, दमनप्रीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

सेठी ने बिष्टुपुर गुरुद्वारा में माथा टेका

रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति के सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी ने जमशेदपुर प्रवास के दौरान  बिष्टुपुर स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और गुरु घर में माथा टेका। इस दौरान प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह व महासचिव सरदार दलजीत सिंह ने सेठी को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान गुरचरण सिंह भोगल ने कहा कि केंद्र सरकार सिखों को अल्पसंख्यक होने के नाते कई तरह की सहूलियत देती है लेकिन इसकी जानकारी हमें नहीं है। इस पर सेठी ने कहा कि बहुत जल्द एक कमेटी का गठन कर अल्पसंख्यक को मिलने वाली छात्रवृत्ति सहित अन्य सुविधाओं पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी सदस्य सतपाल सिंह, अमरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह भोगल, देवेन्द्र सिंह, गुरुशरण सिंह साहनी, राजिंदरपाल सिंह, परमिंदर कौर, गुरुशरण सिंह, महिंद्र पाल सिंह उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.