Indian Railways, IRCTC: छह ट्रेन चल रही है विलंब से, यह ट्रेन तो एक घंटा 12 मिनट है लेट
Indian Railways IRCTC बड़बिल से चलकर टाटानगर को आने वाली 58104 बडबिल टाटा पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 25 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 10 मिनट के बजाए 10 बजकर 35 मिनट पर पहुंचने की संभावना है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन हावडा मुंबई रूट और नई दिल्ली से पुरी रूट के बीच सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से हर दिन 20 से 25 ट्रेनों का परिचालन होता है। सोमवार को यहां से गुजरने वाली छह ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही है। विलंब से चलने वाली पहली ट्रेन है बड़बिल से चलकर टाटानगर को आने वाली 08124 बड़बिल टाटा विशेष ट्रेन अपने निर्धारित समय से 21 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 10 मिनट के बजाए 10 बजकर 31 मिनट पर पहुंचने की संभावना है।
वही, बड़बिल से चलकर टाटानगर को आने वाली 58104 बडबिल टाटा पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 25 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 10 मिनट के बजाए 10 बजकर 35 मिनट पर पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा विशाखापट्टनम से चलकर टाटानगर को आने वाली 08572 टाटानगर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा 11 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 11 बजे के बजाए दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर पहुंचने की संभावना है। जबकि संतरागाछी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली 02585 आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल अपने निर्धारित समय से दो मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन दोपहर एक बजकर 20 मिनट के बजाए एक बजकर 22 मिनट पर पहुंचने की संभावना है।
ये ट्रेनें भी चल रहीं लेट
वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से हावड़ा को जाने वाली 02469 हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन अपने निर्धारित समय से 45 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन दोपहर सवा तीन बजे के बजाए शाम चार बजे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, दुर्ग से चलकर राजेंद्र नगर टर्मिनल को जाने वाली 03287 दक्षिण बिहार विशेष किराया स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से नौ मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम सवा छह बजे के बजाए छह बजकर 24 मिनट पर पहुंचने की संभावना है।