Move to Jagran APP

‘सीने पर तिरंगा’ में दिखेगा पूर्व सैनिकों का जलवा, अजीत की आवाज पर झूमेगा देश

भारत के पहले रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत की याद में जमशेदपुर में तैयार की गई एलबम आज रिलीज होगी। रावत की याद में जमशेदपुर के पूर्व सैनिकों ने एक एलबम ‘सीने पर तिरंगा’ तैयार किया है। इसकी शूटिंग झारखंड के विभिन्न स्थानों पर हुई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 09:40 AM (IST)
‘सीने पर तिरंगा’ में दिखेगा पूर्व सैनिकों का जलवा, अजीत की आवाज पर झूमेगा देश
‘सीने पर तिरंगा’ एलबम जमशेदपुर के कलाकारों की मदद से तैयार किया गया है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : भारत के पहले रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत की याद में जमशेदपुर के पूर्व सैनिकों ने एक एलबम ‘सीने पर तिरंगा’ तैयार किया है। जिसे थल सेना दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। साथ ही, 16 जनवरी को बिष्टुपुर स्थित माइकल जान प्रेक्षागृह में 1971 युद्ध के युद्धवीर तथा कारगिल युद्धवीर को सम्मानित किया जाएगा।

loksabha election banner

पूर्व सैनिक विवेक सिंह ने कहा कि जनरल बिपिन रावत के योगदान को देश कभी भूल नहीं सकता, इसलिए उनकी स्मृति में ‘सीने पर तिरंगा’ एलबम शहर के कलाकारों की मदद से तैयार किया गया, जिसे देशभर में जारी किया जाएगा। उम्मीद है कि सैनिकों के साथ-साथ पूरे देश के लोगों को यह एलबम काफी पसंद आएगा। गीतकार यूपी सुनील ने इस गीत को लिखा है। उनके द्वारा अभी तक एक हजार से अधिक गीत लिखा जा चुका है। वहीं, झारखंड-बिहार के उभरते गायक अजीत अमन ने इसे गाया है। छठ पूजा के मौके पर उनके द्वारा गाए हुए गाने विदेशों में भी धूम मचाया था। जल्दी ही उनकी आवाज दो भोजपुरी फिल्म में भी सुनने को मिलेगी। जबकि डीओपी तथा वीडियो एडिटिंग का काम सूर्या सिंह हेम्ब्रम (टीरियो म्यूजिक इंटरनेट मेट) द्वारा किया गया है।

झारखंड के विभिन्न स्थानों पर हुई शूटिंग

एलबम के प्रोड्यूसर व डायरेक्टर पूर्व सैनिक विवेक सिंह ने बताया कि इस एलबम की शूटिंग झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हुई है। इसमें कपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डोभो भी प्रमुख रूप से शामिल है। यहां शूटिंग करने के लिए काफी अच्छा लोकेशन मिला। पहाड़ व जंगलों के बीच सैनिकों की वीर गाथा को दिखाया गया है।

एलबम को तैयार करने में इनका रहा योगदान

 अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद, एनसीसी ग्रूप, विवेक सिंह (प्रोड्यूसर व डायरेक्टर पूर्व सैनिक विवेक सिंह), अजीत अमन (गायक), यूपी सुनील (गीतकार), सुमंत चौबे (कोरियोग्राफर), चिंटू (रिकार्डिंग), सूर्या सिंह हेम्ब्रम (एडिटिंग) व मनोज पांडे का विशेष योगदान रहा।

उदित नारायण मेरा आदर्श

गीत संगीत में बचपन से रुचि रखने वाले अजीत अमन बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण को अपना आदर्श मानते हैं। उनका कहना है कि वे भोजपुरी गीतों में भी हाथ आजमा रहे हैं। वे बहुत जल्द हिंदी व भोजपुरी में होली गीत लेकर आ रहे हैं जो सबसे अलग रहेगा। इसे पहले वे पिछले साल छठ पूजा में भक्ति गीत गाए थे। जिसका प्रसारण अमेरिका से लेकर नेपाल तक हुआ था। अजीत अमन ने बताया कि वे जमशेदपुर के नाम को और आगे बढ़ाना चाहते हैं। अभी उन्हें भोजपुरी फिल्म में गीत गाने तथा एलबम में गीत गाने का बहुत ऑफर मिल रहा है। जिसकी तैयारी चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.