Move to Jagran APP

बढ़ी संख्या : पूर्वी सिंहभूम में शनिवार को 43 कोरोना पॉजिटिव मिले, कोल्‍हान में आंकड़ा 100 पार Jamshedpur News

शनिवार को पूर्व के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गए शाम तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 43 पहुंच गई। अबतक एक दिन में यह सर्वाधिक पॉजिटिव केस हैं।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 11:07 PM (IST)
बढ़ी संख्या : पूर्वी सिंहभूम में शनिवार को 43 कोरोना पॉजिटिव मिले, कोल्‍हान में आंकड़ा 100 पार Jamshedpur News
बढ़ी संख्या : पूर्वी सिंहभूम में शनिवार को 43 कोरोना पॉजिटिव मिले, कोल्‍हान में आंकड़ा 100 पार Jamshedpur News
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। एक दिन पूर्व शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में 15 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले थे। वहीं शनिवार को पूर्व के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गए शाम तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 43 पहुंच गई। इनमें से ज्‍यादातर की ट्रेवल हिस्ट्री है। कोरोना संक्रमण होने की पहचान होने पर सभी संक्रमितों को टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।  
पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को 43 पॉजि‍टिव केस मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या 94 हो गई है। पॉजिटिव मिले लोगों में ज्‍यादातर दूसरे प्रदेशों से आनेवाले प्रवासी मजदूर हैं। कोल्हान में अब तक कुल मिलाकर 114 कोरोना पोजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें पश्चिमी सिंहभूम के 15 व सरायकेला-खरसावा पांच मरीज शामिल हैं।
सर्वाधिक संक्रमित धालभूमगढ़ के 
कोरोना पॉजिटिव पाए जानेवालों में सर्वाधिक संख्‍या धालभूमगढ़ प्रखंड की है। शनिवार शाम तक यहां के एक साथ 15 कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। सभी प्रवासी मजदूर समेत एक छात्र है। धालभूमगढ़ के मोहुलीशोल स्थित कस्तूरबा विद्यालय के क्वारंटाइन सेंटर से 13 तथा मोहुलीशोल हाईस्कूल क्वारंटाइन सेंटर से 2 कोरोना पॉजिटिव पाये गए है। कस्तूरबा में 31 मजदूर चेन्नई से आये थे। इनमें 11 मजदूर 21 को, दो मजदूर 22 को व अन्य मजदूर 25 मई को आये थे। सभी का स्वाब लिया गया था। इसमें से फिलहाल 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मोहुलीशोल उच्च विद्यालय में एक छात्र कोलकाता का था, जबकि एक मजदूर ओडिशा से आया था। सभी कोरोना पॉजिटिव को टीएमएच में भर्ती कराया गया है।
कोरोना पॉजिटिव की जानकारी मिलने के बाद घाटशिला के एसडीओ अमर कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पहुंचा। कस्तूरबा में ठहरे सभी मजदूर कोकपाड़ा पंचायत के धातकीबनी और जाबका गांव के हैं, वहीं मोहुलीशोल हाईस्कूल के दोनों मोहुलीशोल गांव के ही है। अन्य मजदूरों का भी स्वाब टेस्ट ले लिया गया है। उनकी रिपोर्ट में दो-तीन दिनों में आने की संभावना है। मौके पर  सीओ सदानंद महतो, थाना प्रभारी संतन तिवारी, कोकपाड़ा पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीत भालूक, कोकपाड़ा मुखिया बुद्धेश्वर नायक उपस्थित थे। 
 दोपहर तक केवल एक कोरोना पॉजिटिव की थी सूचना  
शनिवार को दोपहर तक एक कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना जिला प्रशासन से दी गई थी। संक्रमित पाए गए उक्‍त व्‍यक्ति को पूर्वी सिंहभूम जिले में आने के बाद संस्थागत क्वारंटाइन में रखते हुए स्वाब का सेंपल जांच के लिए लिया गया था। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया। 
शुक्रवार को मिले थे 15 पॉजिटिव मामले 
एक दिन पूर्व शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम में 15 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले थे। सभी संक्रमित बारीडीह, बिरसानगर, बारीनगर, टेल्को के घोड़ाबांधा, बागबेड़ा, जवाहर नगर, मुसाबनी, जुगसलाई, सीतारामडेरा के रहनेवाले हैं। सभी की ट्रैवल हिस्‍ट्री भी पाई गई जो 20 से 26 मई के बीच महाराष्ट्र, गुड़गांव, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, रांची, बेंगलुरु, बिहार के बक्सर सहित अन्य प्रदेशों से लौटे थे। वहीं मुसाबनी में तीन मरीजों की पुष्टि शुक्रवार को हुई थी। बारीडीह के मरीज के संपर्क में कई लोगों के आने की बात कही जा रही थी। उसकी तलाश की जा रही है। कोल्हान में अब तक कुल मिलाकर 114 कोरोना पोजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें पश्चिमी सिंहभूम के 15 व सरायकेला-खरसावा पांच मरीज शामिल हैं।
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.