Move to Jagran APP

पारडीह-कुमरूम बस्ती में पानी के लिए हाहाकार, हथियार के साथ प्रदर्शन

पांच दिन से पानी नहीं मिलने पर बस्तीवासियों ने भरी हुंकार।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 07:39 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 07:39 PM (IST)
पारडीह-कुमरूम बस्ती में पानी के लिए हाहाकार, हथियार के साथ प्रदर्शन
पारडीह-कुमरूम बस्ती में पानी के लिए हाहाकार, हथियार के साथ प्रदर्शन

जासं, जमशेदपुर : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के चौड़ीकरण के कारण आए दिन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। जिसके कारण बीते पांच दिनों से पारडीह-कुमरुम बस्ती में पानी के लिए हाहाकार मचा है। रविवार को स्थानीय लोग भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में अपने हाथों में तीर-धनुष लेकर मानगो फिल्टर प्लांट के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जे होरो से बात की गई। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि सरकार से राशि की मांग की गयी है। हालांकि कार्यपालक अभियंता ने यह बात कर दुविधा में डाल दिया कि यदि राशि का आवंटन हो भी जाती है तो पाइप लाइन कहां से बिछाएंगे क्योंकि सड़क के किनारे लोगों ने घर व दुकानें बना ली हैं।

loksabha election banner

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा अधिकारियों ने मजबूरी दिखाते हुए हाथ खड़े कर दिए। कहा कि मामला हाई लेवल से ही निपटाया जा सकता है। विकास सिंह ने कहा कि सरकारी अधिकारियों ने हथियार डाल दिए तो वह आम जनता के लिए जरुरत पड़ेगी तो उठा भी सकते हैं। कहा कि अभी हथियार केवल उठाया है। यदि जलापूर्ति नहीं हुई तो हथियार चला भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब संग्राम अब सड़क पर होगा। लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि पर नाराजगी दिखाते हुए जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों के हाथ में तीर धनुष देखकर फिल्टर प्लांट के कर्मचारी सहम गए। इस अवसर पर भाजपा उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, गोपाल यादव, संदीप शर्मा, आतनु हजारे, अंबिका पांडे, अभिनव सिन्हा, महेंद्र शर्मा, शिव साव, दयाकांत तिवारी, विजय महतो , अमूल्य महतो, लक्ष्मण महतो, मकर महतो, जितेन महतो, गायत्री महतो, मानिक महतो, राम बेसरा, परशुराम मंडल, उर्मिला महतो,रीता महतो, गणेश महतो आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.