Move to Jagran APP

'पर्यावरण संतुलित रखना है तो पौधे लगाएं'

बनकटी पंचायत के जगन्नाथपुर गांव में राष्ट्रीय आदिवासी सांवता एसोशिएशन (रासा) के सदस्यों ने दैनिक जागरण की मुहिम मिशन ऑक्सीजन है वरदान से जुड़ते हुए सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। मानसून का स्वागत करते हुए रासा के अध्यक्ष महेंद्र सोरेन के नेतृत्व में गांव के जाहेरगाड़ व नहर किनारे आम व बकुल के कई पौधे लगाए गए..

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 08:00 AM (IST)
'पर्यावरण संतुलित रखना है तो पौधे लगाएं'
'पर्यावरण संतुलित रखना है तो पौधे लगाएं'

संसू, गालूडीह : बनकटी पंचायत के जगन्नाथपुर गांव में राष्ट्रीय आदिवासी सांवता एसोशिएशन (रासा) के सदस्यों ने दैनिक जागरण की मुहिम मिशन ऑक्सीजन है वरदान से जुड़ते हुए सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। मानसून का स्वागत करते हुए रासा के अध्यक्ष महेंद्र सोरेन के नेतृत्व में गांव के जाहेरगाड़ व नहर किनारे आम व बकुल के कई पौधे लगाए गए। पौधारोपण के दौरान अध्यक्ष महेंद्र सोरेन ने कहा कि सभी को अपने स्तर से पौधा लगाने की जरूरत है, ताकि पर्यावरण संतुलित बना रहे। इस मौके पर महेंद्र नाथ सोरेन, डाक्टर हांसदा, पांडु हांसदा, अपूर्व सोरेन,अविनाश सोरेन, टाइगर मुर्मू, दुर्गा मुर्मू शामिल थे। पौधारोपण के प्रति युवाओं में दिखा जुनून : दैनिक जागरण के ऑक्सीजन है वरदान अभियान से प्रेरित होकर सोमवार को घाटशिला में कई लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में बच्चे, युवा, बुजुर्ग समेत सभी जुड़े। सभी लोगों ने पौधे लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया।

loksabha election banner

मऊभण्डार में झारखंड एकता शक्ति संगठन के अध्यक्ष महेश करूवा के नेतृत्व में पौधे लगाकर उनकी महत्ता का बखान किया गया। यहां बच्चों ने भी अपने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। फुलडूंगरी से जयरामडीह तक लगाए गए पौधे : घाटशिला कालेज के प्रो. इंदल पासवान के नेतृत्व में युवाओं ने दैनिक जागरण के ऑक्सीजन है वरदान अभियान से जुड़कर घाटशिला के राष्ट्रीय उच्च पथ-18 पर फुलडूंगरी से जयरामडीह तक लगभग तीन किलोमीटर तक पौधे लगाए। युवाओं ने राष्ट्रीय उच्च पथ के किनारे जगह- जगह पौधे लगाए। इस पर्यावरण संरक्षण के महाअभियान में घाटशिला कालेज व आसपास के विद्यार्थी शामिल हुए। सभी ने पौधे लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया है। अभियान में मनोज कुमार पंडित, संजय सोरेन, नितिन सिंह, राजकमल व अभियान फॉर के वेटर टुमारो, एनएसएस घाटशिला कालेज व घाटशिला नवयुवक संघ का उल्लेखनीय योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.