इस सब्जी को खाएंगे तो कुछ ही हफ्तों में बढ़ जाएगी कई गुना शारीरिक ताकत
लोग शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट या आयुर्वेदिक दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी सब्जी भी है जिसे खाने से कुछ ही हफ्तों में शारीरिक ताकत कई गुना बढ़ सकती है। जी हां हम बात कर रहे हैं खेकसा की।
जमशेदपुर, जासं। लोग शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट या आयुर्वेदिक दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी सब्जी भी है, जिसे खाने से कुछ ही हफ्तों में शारीरिक ताकत कई गुना बढ़ सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कंटोला की जिसे कई जगह पर लोग मीठे करेले के नाम से भी जानते हैं। वैसे इसे जमशेदपुर में यह खेकसा के नाम से प्रचलित है। शहर की वरदान संस्था लोगों को निरोग रहने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाती रहती है। इसी कड़ी में संस्था ने खेकसा के बारे में बताया है। खेकसा, जंगली करेला या वन करेला (चठईल) की खेती झारखंड समेत देश के कई राज्यों में की जाती है। यह करेला की जंगली प्रजाति है, इसलिए इसे मीठा करेला भी कहते हैं।
इसे कई और नाम से अलग-अलग स्थानों में जाना जाता है, जैसे- मीठा करेला, कंटीला परवल, करोल, भाट करेला, कोरोला, करटोली, ककोड़ा आदि।
वन करेला के नर व मादा पौधे दोनों को मिलाकर सेवन करने से जहरीले सांप का विष भी आपके शरीर में काम हो जाता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा के अलावा मोमोरेडीसिन तत्व पाया जाता है। इसमें उत्तम एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी डायबिटीज के गुण होते हैं। स्वाद में थोड़ा कड़वा होते हुए यह सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
हाई ब्लडप्रेशर : इस बीमारी के लिए ककोड़ा बहुत कारगर दवा है। यह वजन कम करने के साथ हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है। इसके कंद का इस्तेमाल मस्सों का खून रोकने और पेशाब की बीमारियों में दवा के रूप में काम करता है। इसके फल को मधुमेह में असरदार पाया गया है।
वजन कम करने में सहायक : कंटोला में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिस वजह से इसे खाने के बाद देर तक पेट भरा हुआ रहता है और आप अनचाहे चीजें खाने से बच जाते हैं। इसके अलावा कंटोला में कैलोरी बहुत कम होती है। इसलिए वजन कम करने वालों के लिए यह एक औषधि की तरह असर करती है।
कैंसर से बचाव : कंटोला में ल्यूटेन समेत कई अन्य कैंसररोधी तत्व मौजूद होते हैं। जो आंखों से जुड़े रोग, दिल से जुड़ी बीमारियों और कैंसर से बचाव करते हैं। इसलिए हफ्ते में तीन से चार दिन कंटोला की सब्जी बनाकर खाएं।
सर्दी-जुकाम से बचाव : अगर मौसम बदलने पर आप सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाते हैं तो कंटोला आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। कंटोला में एंटी एलर्जिक और एनाल्जेसिक गुण होते हैं जिस वजह से यह सर्दी जुकाम और खांसी से आराम दिलाने में बहुत असरदार है।
पाचन तंत्र मजबूत : कंटोला का नियमित सेवन आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखता है। अगर आपको इसकी सब्जी का स्वाद पसंद नहीं तो आप कंटोला का अचार बनाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से कब्ज़ और अपच जैसी बीमारी जल्दी ठीक हो जाती है।