लव मैरेज करनेवाले पति की दरिंदगी, पीठ पर घोंपा चाकू
छह महीने के प्यार के बाद शादी फिर छह महीनेे के बाद ही पत्नी की हत्या की नीयत से पति ने पीठ में चाकू घोंप दिया।
जमशेदपुर ( जागरण संवाददाता)। छह महीने के प्यार के बाद शादी फिर छह महीनेे के बाद ही पत्नी की हत्या की नीयत से पति ने पीठ में चाकू घोंप दी। एमजीएम (महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल) में वह दाखिल है। मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा की महिला अंजली कर्मकार के साथ घटित हुई। सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र बासाहातु पहाड़ के सामने रविवार को पहाड़ पूजा करने के बहाने से अंजली कर्मकार का पति यादू ले गया। सिर पर पहले पत्थर से प्रहार किया। फिर गला दबाते हुए उसके पीठ पर चाकू घोंप दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यादू को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं अंजली को इलाज के लिए ईचागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां से अंजली को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तीन साल पहले अंजली को परिजनों ने निकाल दिया था घर से
अंजली मूल रुप से ओडिशा के रायरंगपुर की रहने वाली है। तीन साल पहले नशेड़ी बाप ने घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह काम की तलाश में चेन्नई जा पहुंची। यहां दो साल काम करने के बाद वापस शहर आ गई। यहां परसुडीह के करनडीह के बस में उसकी मुलाकात यादू से हुई। दोस्ती को प्यार में बदलते देर नहीं हुई। दोनों ने दिसंबर 2018 में घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों साकची में रहने लगे।
यादू ने कहा या तो मुझे मार दो नहीं तो मैं तुम्हें मार दूंगा
अंजली ने बताया कि यादू ने एक हफ्ते पहले साकची से घर खाली कर दिया और मुसाबनी स्थित अपने दीदी के घर पर रहने लगा। वह भी साथ ही रहती थी। शनिवार को पति युसिल कॉलोनी स्थित अपने घर पर गया था। सुबह घर से वापस आने के बाद उसने पहाड़ पूजा पर साथ चलने को मनाया। बाइक से राष्ट्रीय राजकीय मार्ग संख्या 33 होते हुए वह एक पहाड़ पर लेकर गया।
बाइक से उतार कर उसने कहा या तो तुम मुझे मार दो नहीं तो मै तुम्हे मार दूंगा। मैने बात को मजाक में लिया और हंसने लगी। इतने में उसने पास रखा एक पत्थर उठाया और मेरे सिर पर दे मारा जिससे वह जमीन पर गिर गई। गिरने के बाद यादू ने अपने पास रखा चाकू निकाला और गला दबाकर पीठ में घोंप दिया। पकड़े जाने के बाद यादू ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार था जिस कारण अंजली के साथ विवाद होता था। इसलिए रविवार को उसे मारने की योजना की बनाकर ईचागढ़ की ओर ले गया था। इधर पुलिस को घटना में इस्तेमाल हुए हथियार की तलाश है।
पति पर जरुर कुछ जादू टोना किया गया
अंजली ने बताया पति ने कभी ऐसी हरकत नहीं की थी। जरुर ससुराल वालों ने पति पर जादू-टोना कर दिया जिसके कारण पति ने उसकी हत्या का प्रयास किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप