Move to Jagran APP

पति जेल में, असहाय महिला बच्चों संग पहुंची थाना

महुलिया पंचायत के घीकुली गांव के असहाय महिला संतोषी सिंह के पति अमित कुमार सिंह पिछले दो माह से जेल में है। पति की जेल में होने की सूचना असहाय संतोषी को नही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 07:00 AM (IST)
पति जेल में, असहाय महिला बच्चों संग पहुंची थाना
पति जेल में, असहाय महिला बच्चों संग पहुंची थाना

संसू, गालूडीह : महुलिया पंचायत के घीकुली गांव के असहाय महिला संतोषी सिंह के पति अमित कुमार सिंह पिछले दो माह से जेल में है। पति की जेल में होने की सूचना असहाय संतोषी को नही है। सोमवार को संतोषी अपने तीन छोटे-छोटे बच्ची को साथ गालूडीह थाना पहुंच कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पिछले दो माह से पति अमित के बारे में संतोषी को कुछ नही मालूम था पुलिस से पति को खोज निकालने की रोते हुए गुहार लगाया। पुलिस द्वारा जानकारी लेने पर असहाय महिला संतोषी ने बताई की मेरा पति अमित सिंह धलभूमगढ़ प्रखंड के चुकरीपारा में एक व्यक्ति का वाहन चलाता था, अचानक पति लापता हो गया, काफी खोजबीन किया पता नही चला। चुकरीपाड़ा निवासी वाहन मालिक के पास गई पर नही पति का बकाया राशि दिया,और ना ही कुछ बताया। पति के अलावा परिवार में कोई नही है, दाने--दाने का मोहताज हो गए, बच्चो को भर पेट खाना भी नही दे पाते पा रहें हैं। असहाय संतोषी का दुखड़ा सुन गालूडीह पुलिस ने काफी प्रयास के बाद पता लगाया कि महिला का पति वाहन में अवैध विदेशी शराब ले जाने के क्रम में औरंगाबाद जिले के पटना रोड डिहरी के पास अबेरा थाना पुलिस ने पकड़ कर अमित को जेल भेज दिया। गालूडीह पुलिस ने धलभूमगढ़ थाना में संपर्क कर असहाय महिला को सहयोग करने का आग्रह किया, साथ कुछ राशि देकर मंगलवार को धलभूमगढ़ थाना जाने को कहा। भाजपा ने राज्य सरकार से पेट्रोल डीजल में वैट घटाने की मांग : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने घाटशिला के कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनभावना की कद्र करते हुए पेट्रोल व डीजल की एक्साइज ड्यूटी घटा दी है। केंद्र सरकार ने डीजल में 10 और पेट्रोल में 5 रू लीटर शुल्क घटाया है।आज राज्य सरकार 22 प्रतिशत वैट एवं 1 रु सेस के माध्यम से पेट्रोल में 17 रू एवं डीजल में 12.50 रुपए जनता के पॉकेट से वसूल रही है। राज्य सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने एवं केंद्र सरकार के तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल से वैट घटाकर जनता को राहत दिलाने के संबंध में भाजपा ने मांग पत्र सौंपा है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, संजय अग्रवाल,विजय पांडेय,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे,जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश माहली,घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय,घाटशिला मंडल उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री नौशर अली उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.