सरायकेला में पति ने पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, व्यक्ति की जमकर की पिटाई, गंभीर हालत में रिम्स रेफर Jamshedpur News
थाना प्रभारी ने बताया कि उसे डंडा एवं ईट- पत्थर से मारा गया है। जिससे वह गंभीर रुप से घायल है। उसकी हालत काफी गंभीर है। आरोपितों की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है।
सरायकेला (जासं) । सरायकेला थाना अंतर्गत बीरबांस गांव में शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद उक्त के पति ने उस व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि गुनाधर को डंडा एवं ईट- पत्थर से मारा गया है। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। इसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद एमजीएम जमशेदपुर भेजा गया वहां से उसे रांची रिम्स इलाज के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुनाधर तिवारी की हालत काफी गंभीर है। आरोपितों की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने इस संबंध में महिला के पति दिनेश महतो, भतीजा पप्पू महतो एवं दिनेश महतो के भाई कालीपद महतो पर मारपीट का प्राथमिकी दर्ज किया गया है। सरायकेला थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना बुधवार की दोपहर 1:30 बजे के आसपास की है। उन्होंने बताया कि वीरवांस के एक महिला के साथ गुनाधर तिवारी का प्रेम संबंध चलने कि मामला सामने आ रहा है। बुधवार दोपहर वह उससे मिलने उसके घर पर पहुंचा हुआ था। उसी समय महिला का पति दिनेश महतो भी घर पर पहुंचा। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद दिनेश ने अपने भाई काली पद एवं भतीजा पप्पू महतो के मिलकर साथ उसकी जमकर पिटाई कर दी।