Move to Jagran APP

पालाबदल का दौर जारी : अब चाकुलिया में थामा भाजपा का दामन

कोल्हान में राजनीतिक पाला बदल का दौर चल पड़ा है। इस दल से उस दल में शामिल होने का सिलसिला जारी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 06:26 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 06:26 PM (IST)
पालाबदल का दौर जारी : अब चाकुलिया में थामा भाजपा का दामन
पालाबदल का दौर जारी : अब चाकुलिया में थामा भाजपा का दामन

जमशेदपुर(जेएनएन)। चुनाव नजदीक आते ही कोल्हान में राजनीतिक पाला बदल का दौर चल पड़ा है। इस दल से उस दल में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के बड़शोल मंडल भाजपा अंतर्गत पारुलिया पंचायत के गुडरूसाईं गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न दलों के 100 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। 

loksabha election banner

पार्टी में शामिल होनेवाले लोगों का स्वागत भाजपा नेता समीर महंती ने किया। शामिल होने वालों में गौरचंद मुंडा, दिलीप मुंडा, बबलू मुंडा, अनंत मुंडा, मेघनाथ मुंडा, मोना दत्त, गोपाल नायक, चिन्मय नायक, झाड़ेश्वर मुंडा, कान्हाईश्वर नायक, गोपाल आइच, बुधराम मुंडा, रविंद्र मुंडा, अन्नू राणा आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम में भाजपा के बड़शोल मंडल अध्यक्ष चुन्नू माहली, तपन ओझा, मदन मन्ना, मिहीर दत्त, जितेंद्र ओझा, संजय प्रहराज, गौतम नायक, राम मुर्मू, पिंकू दास, दिलीप राणा आदि उपस्थित थे। 

तपन बेरा समेत 50 भाजपा में शामिल

इधर चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा पंचायत के प्रमुख नेता तपन बेरा समेत विभिन्न दलों के 50 कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर जोरडीहा गांव में आयोजित सभा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में तपन बेरा के अलावा अर्धेंदु नायक, शंकर नायक, विनोद नायक, परीक्षित नायक, रोहिणी नायक, अजीत महतो, लालू मुंडा, कालीपद मुंडा, अमूल्य नायक, रमानाथ नायक, हरेंद्र नायक, सुभाष नायक, तापस नायक, हिमांशु नायक आदि शामिल थे।

विपक्ष पर बोला हमला

 सभा को संबोधित करते हुए गोस्वामी ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब एवं किसानों के प्रति संवेदनशील है। इनके कल्याण के लिए नित नई योजनाएं सरकार ला रही है ताकि उनका विकास किया जा सके। लेकिन कुछ राजनीतिक दल विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों से जनता सावधान रहें। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। सभा को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो आदि ने भी संबोधित किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.