Move to Jagran APP

Jamshedpur Crime Dairy : जमशेदपुर के मानगो में होटल कर्मचारी की मौत, ठंड मनी जा रही वजह

Jamshedpur Crime Dairy जमशेदपुर में ठंड धीरे-धीरे बढ रही है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मानगो गोलचक्कर पर 54 वर्षीय शकील की बुधवार सुबह मौत हो गई। वह होटल में काम करता था। पुलिस अनुसार संभवतः ठंड लगने से उसकी मौत हो गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 03:10 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 03:10 PM (IST)
Jamshedpur Crime Dairy : जमशेदपुर के मानगो में होटल कर्मचारी की मौत, ठंड मनी जा रही वजह
यहां पढें झारखंड के जमशेदपुर में अपराध की खबरें।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो गोलचक्कर पर 54 वर्षीय शकील की बुधवार सुबह मौत हो गई। वह होटल में काम करता था। पुलिस अनुसार संभवतः ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड साल बागान क्षेत्र का रहनेवाला था। मानगो थाना में अस्वाभिक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

loksabha election banner

दुर्घटना में घायल गम्हरिया के व्यक्ति की टीएमएच में मौत

पूर्वी सिंहभू जिले के आदित्यपुर न्यू गम्हरिया निवासी 73 वर्षीय चंद्रमा मिश्रा की टाटा मुख्य अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। आदित्यपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण चंद्रमा मिश्रा घायल हो गए थे। टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया।

जमशेदपुर के सोनारी में हुई फायरिंग और पत्थरबाजी मामले में आठ पर प्राथमिकी

 पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी पंचवटी नगर में 22 नवंबर की शाम को जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग और पत्थरबाजी मामले में आठ आरोपितों के खिलाफ पप्पू कुमार पासवान की शिकायत पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है मामले में दीपू गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, चंदन, भोली, आकाश गुप्ता, उषा देवी समेत अन्य को आरोपित बनाया गया है। गौरतलब है कि जमीन विवाद को लेकर पंचवटी नगर में फायरिंग और पत्थरबाजी की घटना हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में दहेज के लिए ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित

पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा ग्वाला बस्ती निवासी श्यामली कुमारी ने अपने पति मुकेश तिवारी समेत ससुराल पक्ष के सुशीला तिवारी, राजेश तिवारी, उमेश तिवारी, सुनैश तिवारी, महेश तिवारी, जितेश तिवारी समेत अन्य के खिलाफ दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के निवासी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.