Move to Jagran APP

आज रांची जाएंगे सैकड़ों शिक्षक, देंगे मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम द्वारा उत्क्रमित वेतनमान सहित 11 सूत्री मागों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास के समक्ष 21 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना देंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 08:08 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 08:08 AM (IST)
आज रांची जाएंगे सैकड़ों शिक्षक, देंगे मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना
आज रांची जाएंगे सैकड़ों शिक्षक, देंगे मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना

जासं, जमशेदपुर : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम द्वारा उत्क्रमित वेतनमान सहित 11 सूत्री मागों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास के समक्ष 21 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना देंगे। इसे लेकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुखड़ाडीह में शिक्षकों की बैठक हुई।

loksabha election banner

इसमें झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं प्रधान सचिव दाखिन टुडू ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में 11 सूत्री मागों के समर्थन में जिले के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं से रांची स्थित सूबे के मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष 21 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। इस संबंध में अरुण कुमार सिंह ने कहा कि एक ओर तो सचिवालय कर्मियों को छठा वेतनमान का उत्क्रमित वेतनमान 1 जनवरी 2006 से 18,460 दे दिया गया है, परंतु शिक्षकों को इससे वंचित रखा गया है। विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन के लिए निदेशक प्राथमिक शिक्षा, निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना, प्रधान सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अर्थात तीन-तीन तरह का आदेश निर्गत किया जा रहा है। इससे शिक्षकों के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है। आदेश निर्गत किया जा रहा है। विद्यालय का अंकेक्षण एनजीओ से कराया जा रहा है, ऐसी परिस्थिति में संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है।

संघ की बैठक में प्रदेश महासचिव निखिल मंडल, पूर्वी सिंहभूम जिला केअध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, संगठन सचिव अरुण कुमार, प्रधान सचिव दाखिन टुडू, जमशेदपुर अंचल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण, सचिव पीथो सोरेन, श्यामलाल होनहागा, रुद्र प्रताप सीट,ए चंद्रभाल झा, ब्रजेश झा, श्यामल मंडल, श्यामाकात ठाकुर, शहीद इकबाल, मुर्शीद इमाम सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.