Move to Jagran APP

छात्रों को नहीं विवि कमियों के लिए बस सेवा

जासं., जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय अपने कर्मचारियों और पदाधिकारियों को मुख्यालय से दूर रह

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Apr 2018 02:29 AM (IST)Updated: Tue, 10 Apr 2018 02:29 AM (IST)
छात्रों को नहीं विवि कमियों के लिए बस सेवा
छात्रों को नहीं विवि कमियों के लिए बस सेवा

जासं., जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय अपने कर्मचारियों और पदाधिकारियों को मुख्यालय से दूर रहने का अघोषित आदेश दे रखा है। दो दर्जन से अधिक विश्वविद्यालय कर्मचारी हर दिन जमशेदपुर से आ-जाकर डयूटी करते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की व्यवस्था की गयी है। बस हर दिन सुबह में 8.30 बजे ग्रेजुएट कॉलेज से खुलती है। बस से जाने वाले कर्मचारियों के विश्वविद्यालय पहुंचने पर ही उनके जिम्मे का काम शुरू होता है। जानकारी के बता दें कि विश्वविद्यालय में कर्मियों के पहुंचने का समय 10 बजे है। जबकि कर्मियों को लेकर यह बस 10.30 बजे पहुंचती है। इधर, छात्र-छात्राओं के बस सेवा की मांग लगातार होती रही है। बावजूद उनके लिए अभी तक बस सेवा शुरू नहीं की गयी है। जबकि, केयू अपने कर्मचारियों और पदाधिकारियों के लिए नियम की अनदेखी कर रही है। गौरतलब है कि राज्य सरकार के नियमानुसार किसी भी सरकारी कर्मचारी या पदाधिकारी को मुख्यालय में ही रहना है और अपना कार्य करना है। लेकिन कोल्हान विश्वविद्यालय इसके ठीक उलट कर रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.