Move to Jagran APP

अनियमित जीवन शैली के चलते बढ़ रहीं गर्भ धारण की समस्याएं, ये रहे डॉ रश्मि वाला के टिप्स

दैनिक जागरण के साप्ताहिक कार्यक्रम प्रश्न प्रहर में मेडिनोवा अस्पताल की डॉक्टर रश्मि वर्मा ने पाठकों के सवालों के जवाब दिए। ये रहे सवाल और जवाब।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 02:00 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 02:00 PM (IST)
अनियमित जीवन शैली के चलते बढ़ रहीं गर्भ धारण की समस्याएं, ये रहे डॉ रश्मि वाला के टिप्स
अनियमित जीवन शैली के चलते बढ़ रहीं गर्भ धारण की समस्याएं, ये रहे डॉ रश्मि वाला के टिप्स

आदित्यपुर, जासं। दैनिक जागरण के साप्ताहिक कार्यक्रम प्रश्न प्रहर में सोमवार को मेडिनोवा अस्पताल की डॉक्टर रश्मि वर्मा मौजूद थी। इस दौरान उनसे कई लोगों ने महिलाओं की शारीरिक परेशानी व बीमारियों से जुड़े सवाल पूछे जिसका निदान उन्होंने फोन के जरिये किया। प्रस्तुत है बातीचत के कुछ अंश।

loksabha election banner

सवाल: माहवारी नियत समय पर नहीं होती, क्या बंद होने का यह लक्षण है?

- साधना चक्रवर्ती, जमशेदपुर

जवाब: यह माहवारी बंद होने का लक्षण भी हो सकता है। क्योंकि माहवारी बंद होने से पूर्व समय आगे-पीछे हो सकता है या अधिक रक्तस्राव भी इसका लक्षण है। अल्ट्रासाउंड कराकर ही इसे बताया जा सकता है।

सवाल: मेरी पत्नी को माहवारी के समय अधिक रक्तस्राव होता है। इसका क्या कारण है?

- श्याम सुन्दर, जमशेदपुर

जवाब: इसके लिए अल्ट्रासाउंड कराकर जांच कराएं। ट्यूमर या थायराइड के कारण भी ऐसा हो सकता है। जांच के बाद ही इसका इलाज संभव है।

सवाल: शादी के दो वर्ष हो गए। अभी तक मां नहीं बन पाई हूं, क्या करें?

- संगीता देवी, गम्हरिया

जवाब: इसके लिए पति-पत्नी दोनों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सक से करायें। जांच के बाद सही इलाज से आप मां बन सकती हैं।

सवाल: शादी के छह माह हुए हैं। अभी तक प्रिगनेंन्सी का लक्षण नजर नहीं आ रहा है। उपाय बताएं।

- नीलम देवी, सोनारी

जवाब: पति-पत्नी दोनों अपनी जांच कराएं, अभी देरी नहीं हुई है। अवश्य गर्भधारण कर पाएंगी।

सवाल: 5-6 वर्ष पहले शादी हुई है, लेकिन अभी तक पत्नी मां नहीं बन पाई है, कोई उपाय बताएं?

- संजय कुमार, कदमा

जवाब: पूर्व में यदि कहीं इलाज कराएं हैं तो रिपोर्ट के साथ पति-पत्नी दोनों मिलें। कुछ दिनों तक दवा लेने से मां बन सकती हैं।

सवाल: मेरी बहन की उम्र करीब 30 वर्ष है। माहवारी के समय अधिक रक्तस्राव होता है, उपाय बताएं।

- पपाई चक्रवर्ती, भाटिया बस्ती, कदमा

जवाब: अल्ट्रासाउंड कराने के बाद ही इलाज संभव है। बहन का किसी महिला विशेषज्ञ से इलाज कराएं।

सवाल: हेमोग्लोबीन कम हो गया था जिसका इलाज करवा रही हूं। सिर में अक्सर दर्द होने पर आंख की जांच कराई थी, लेकिन कोई रोग नहीं निकला। अब क्या करें?

- बंदना झा, गम्हरिया

जवाब: किसी फीजीशियन से मिलकर परामर्श लें और और इलाज कराएं। ठीक हो जाएंगी।

सवाल: शादी के 12 वर्ष हो गए। अभी तक पत्नी गर्भवती नहीं हुई। कई डॉक्टरों से इलाज कराया, पर कोई फायदा नहीं हुआ।

- सुरेन्द्र सिंह, सोनारी

जवाब: डॉक्टरों की रिपोर्ट लेकर मिलें। इसके बाद कुछ दिनों तक लगातार इलाज कराने पर गर्भधारण की संभावना है। इस परेशानी में इलाज छह माह तक भी चल सकता है।

सवाल: मेरी मम्मी को पांच-छह माह से पैरों में बहुत दर्द रहता है। ब्लड प्रेशर भी अधिक है, उपाय बताएं।

- सुचित्रा कुमारी, जमशेदपुर

जवाब: न्यूरो फिजीशियन से संपर्क करें, स्वस्थ हों जाएगी।

सवाल: पैर में बहुत दर्द रहता है जिससे चलने में काफी परेशानी होती है।

- नाजिरा, जमशेदपुर

जवाब: किसी हड्डी विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज कराएं, ठीक हो जाएंगी।

सवाल: शरीर में खुजली होती है, खासकर हाथ में। दाने जैसे निकल आते हैं क्या करें?

- किरण राजहंश, शिवपुरी, गम्हरिया

जवाब: स्कीन प्रॉब्लम हो सकता है। कोई एलर्जी या इंफेक्शन की भी संभावना है। चर्म रोग विशेषज्ञ से मिलकर इलाज कराएं।

अनियमित जीवन शैली बढ़ा रही गर्भधारण की समस्याएं : डॉ. रश्मि

कॅरियर की चाह में तनावपूर्ण जिंदगी आम हो गई है। इसके अलावा प्रदूषित वातावरण में अनियमित जीवन शैली के चलते गर्भ धारण की समस्याएं बढ़ती जा रही है। यह कहना है डॉ रश्मि वर्मा का। कहती हैं, शहरी युवतियों में फास्ट फूड खाने की लत उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। कामकाजी महिलाओं व पढ़ाई करने वाली छात्राएं भी खानपान पर ध्यान नहीं देती। इसके चलते उनमें हीमोग्लोबीन की कमी हो रही है। शादी के बाद जब वे गर्भधारण करती हैं तब जांच के दौरान डॉक्टर हीमोग्लोबीन की कमी बताते हैं। इससे बचाव का एक ही उपाय है बाहरी खान पान से बचें। फल, दूध, कैल्शियम युक्त आहार को भोजन में शामिल करें। याद रखें गर्भ में पलने वाले बच्चे का विकास मां के खानपान पर ही निर्भर करता है। ऐसे में महिलाओं को गर्भधारण करने के पूर्व खुद को मानसिक तौर पर तैयार करना चाहिए।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.