Move to Jagran APP

OMG : टमाटर के भाव सुनकर ग्राहक के चेहरे हो रहे लाल Jamshedpur News

थोक विक्रेताओं का कहना है कि रांची पटमदा छत्तीसगढ़ में टमाटरों की पैदावार कम होने के कारण लौहनगरी में टमाटर नहीं पहुंच रहा है। बेंगलुरू से मंगाना पड़ रहा है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 10:39 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 02:32 PM (IST)
OMG : टमाटर के भाव सुनकर ग्राहक के चेहरे हो रहे लाल  Jamshedpur News
OMG : टमाटर के भाव सुनकर ग्राहक के चेहरे हो रहे लाल Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। टमाटर की आवक कम होती जा रही है। इससे इसकी कीमत आसमान छू रही है। शहर में कहीं-कहीं 80 रुपये प्रतिकिलो तक टमाटर बिक रहा है। थोक विक्रेताओं का कहना है कि रांची, पटमदा, छत्तीसगढ़ में टमाटरों की पैदावार कम होने के कारण लौहनगरी में टमाटर नहीं पहुंच रहा है। बेंगलुरू से टमाटर मंगाया जा रहा है। यही कारण है कि कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। 

loksabha election banner

हरी सब्जियों के भाव भी बढ़े हुए हैं। परवल 10 रुपये किलो से सीधे 30 रुपये किलो पहुंच चुका है। 40 रुपये किलो बिकने वाली धनिया पत्ता 100 रुपये किलो मिल रहा है। बैगन 40-50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। टमाटर की कीमतों में उछाल से ग्राहकों के चेहरे लाल होने लगे हैं। खुदरा विक्रेताओं की माने तो 100 रुपये प्रति किलो तक टमाटर की कीमत पहुंच सकती है। बारिश की वजह से विक्रेता कम ही सब्जी मंगा रहे हैं। 

साकची सब्जी मंडी उजड़ी, घाटे से बचने के लिए कम मंगा रहे सब्जी

बारिश के कारण हरी सब्जी की आवक घटी है। लॉकडाउन के कारण साकची सब्जी मंडी को साकची मिनी बस स्टैंड में स्थानांतरण कर दिया गया है। जिसके कारण व्यापारी अधिक मात्रा में सब्जी नहीं मंगा रहे हैं।  उनके पास अधिक सब्जी के रखने की व्यवस्था नहीं है। एक से डेढ़ माह के बाद सब्जी के भाव में गिरावट आने की संभावना है।  

हरी सब्जी प्रति किलो का भाव 

सब्जी       थोक भाव     खुदरा भाव

परवल      16-17         30-40 

बैगन        20-25         40-50 

टमाटर      40-45         70-80 

बरबट्टी      20-22         30-35 

लौकी       10-12          20-22 

कच्चू        15-16          20-25 

ङ्क्षभडी     07-08         15-20 

बंदगोभी    10-12           20-25 

करेला       20-22           25-30 

कुम्हड़ा     06-07           15-20 

(कीमत प्रतिकिलो रुपये में)

रांची, छत्तीसगढ़ व पटमदा से हरी सब्जी व टमाटर आने लगेगा तो हरी सब्जी के भाव में कमी आएगी। लोकल में सब्जियों की कमी के कारण कीमतों में इजाफा हुआ है। -जसवीर सिंह, थोक विक्रेता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.