Move to Jagran APP

Health Tips : सुबह-सुबह खाली पेट अगर इन चीजों को खाएंगे तो हो जाएगा नुकसान

डॉक्टरों का कहना है कि सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि सुबह के नाश्ते में क्या लेना चाहिए। जमशेदपुर की जानी मानी डायटिशियल अन्नु सिंहा से जानिए क्या खाएं और क्या ना खाएं...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 06:13 PM (IST)
Health Tips : सुबह-सुबह खाली पेट अगर इन चीजों को खाएंगे तो हो जाएगा नुकसान
सुबह-सुबह खाली पेट अगर इन चीजों को खाएंगे तो हो जाएगा नुकसान

जमशेदपुर : सुबह उठकर फ्रेश होने के बाद हम नाश्ता की तरफ दौड़ते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गलत नाश्ता करने से शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  ऐसा देखा जाता है कि अधिकांश लोग सुबह उठने के बाद खाली पेट में कुछ न कुछ खाते-पीते हैं। सुबह के समय खाली पेट आप जो भी खाते हैं, उसका शरीर पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए कहा जाता है कि सुबह के समय जो भी खाते या पीते हैं उसके बारे में जानकारी होना जरूरी है।  कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे खाने पर पेट संबंधी समस्याएं और एसीडिटी हो जाती है।

prime article banner

आज के दौर में अधिकतर लोग उठने के बाद कॉफी या चाय पीना ही पसंद करते हैं। सुबह का नाश्ता हम सब के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए चिकित्सक या डायटीशियन सुबह के नाश्ते में पौष्टिक व हेल्दी चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन अधिकांश लोगों को यह जानकारी ही नहीं होती है कि सुबह के समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इस संबंध में जानकारी दे रही हैं जमशेदपुर की प्रसिद्ध डायटीशियन अनु सिन्हा। अनु सिन्हा कहती हैं कि सुबह क्या खाना या पीना पेट के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक है।

सुबह के समय यह खाना खाएं शरीर के लिए होगा फायदेमंद

  • दलिया - सुबह में दलिया का सेवन आपके पेट की पाचन क्रिया को मजबूत करता है। यह जलन की समस्या को भी रोकता है।
  • अंडा - सुबह खाली पेट में अंडा खाना चाहिए। यह वजन कम करने में सहायक होता है।
  • बादाम - सुबह खाली पेट भिगाए हुए बादाम लेना चाहिए, इसके पोषक तत्व शरीर को मजबूत करने में सहायक होती है
  • खाली पेट दूध पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है, लेकिन कमजोर पाचन तंत्र व गैस की समस्या वाले लोग न पीएं
  • खाली पेट पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए। इससे आपका मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है।
  • सुबह खाली पेट में अनार खाना चाहिए। इसके खाने से पाचनतंत्र में होने वाले सूजन संबंधी समस्याएं कम होती है। इससे कैंसर का खतरा कम होता है।
  • सुबह खाली पेट में पपीता खाना चाहिए। खाली पेट पपीता खाने से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाता है। पपीता खाने से खराब कोलस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। एवं हृदय रोगों से बचाव होता है।

सुबह खाली पेट में यह खाना नुकसानदायक होता है

  • सुबह खाली पेट में ज्यादा मसालेदार नाश्ता नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह पेट में जलन के साथ ही पेट में दर्द, ऐंठन भी पैदा करती है
  • खाली पेट कभी भी खट्टे फल का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह एसिड बनाता है
  • खाली पेट कच्ची सब्जी लेने से बचना चाहिए, क्योंकि कच्ची सब्जी मे फाइबर ज्यादा होता है, यह पेट दर्द एवं ऐंठन का कारण बनता है।
  • सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीने लगते हैं, जो गैस का कारण बनता है, इसलिए कुछ खाने के बाद ही चाय या कॉफी लेनी चाहिए।
  • सुबह खाली पेट में कभी भी ठंडी ड्रिंक्स नहीं पीना चाहिए।
  • खाली पेट कभी भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह सीधे आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.