Move to Jagran APP

Health Tips : प्याज में नींबू मिलाकर खाने से स्वाद ही नही बढ़ता, ये फायदे भी होते हैं

Health Tips आमतौर पर हम सलाद तो खाते ही हैं। लेकिन कभी इसके पीछे का राज के बारे में जानने की कोशिश की है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर प्याज के साथ नींबू मिलाकर खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 10:45 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 10:45 AM (IST)
Health Tips : प्याज में नींबू मिलाकर खाने से स्वाद ही नही बढ़ता, ये फायदे भी होते हैं
Health Tips : प्याज में नींबू मिलाकर खाने से स्वाद ही नही बढ़ता, ये फायदे भी होते हैं

जमशेदपुर : प्याज के बिना सब्जी की कल्पना नहीं की जा सकती है। अपने देश में प्याज का इतना महत्व है कि इसके लिए सरकार तक गिर जाती है। प्याज का कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी तरह की ग्रेवी बनाने में प्याज डाला जाता है। हालांकि प्याज को ऊपर से खाने की आदत बहुत कम लोगों की है।

loksabha election banner

हेल्थ एक्सपर्ट अनु सिन्हा के मुताबिक प्याज ऐसी चीज है जिसे रोजाना डायट में शामिल करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर प्याज के साथ नींबू को मिला दिया जाए तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है। प्याज में एलिसिन जैसे सल्फर कंपाउंड पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। प्याज को फाइबर का पावरहाउस भी कहा जाता है। वजन कम करने के लिए प्याज को फायदेमंद माना जाता है।

अगर प्याज में नींबू मिलाकर सलाद की तरह इसे खाए जाए तो इसके कई फायदे हैं,। हाल ही में होलिस्टिक लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कोटिन्हो ने अपने इंस्ट्राग्राम पेज पर कच्चे प्याज में लेमन मिलाकर खाने के कई फायदे पोस्ट किए हैं उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि खाने से पहले इसका सेवन करने से कई तरह से मददगार है।

प्याज व नींबू के फायदे

इंस्ट्राग्राम पर छोटा वीडियो शेयर करते हुए कोटिन्हों ने बताया है कि खाने से पहले प्याज में नींबू का रस मिलाकर इसका सेवना बढ़िया स्टार्टर है। प्याज पाचन तंत्र को मजबूत करता है। अध्ययन के मुताबिक प्याज में प्रिबायोटिक इनुलिन फ्रूक्टूलिगोसैकरायड्स पाया जाता है, जो पेट में अच्छी बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इससे इम्यून सही तरीके से काम करता है। प्याज को कई रूपों में खा सकते हैं।

इसे सलाद, चटनी, चाट, वेजिटेबल ग्रेवी के रूप में भी खा सकते हैं। अगर प्याज के साथ टमाटर का सलाद बनाते है तो यह और फायदेमंद हो जाता है। टमाटर में लाइकोपेन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है जो प्याज के साथ मिलकर भोजन को अवशोषित करने की प्रक्रिया में मदद करता है।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए कच्चा प्याज

प्याज सभी के लिए फायदेमंद नहीं है। जिसे एसिडिटी की समस्या या पेट फूलने की समस्या है या जिसे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम है, उसे प्याज नहीं खाना चाहिए। इससे समस्याएं और बढ़ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.