Move to Jagran APP

Doctors Strike : डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवा, मरीज लौटने को हुए मजबूर Jamshedpur News

डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल का असर कोल्हान में भी पड़ा है। यहां के सबसे बड़े अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है। ओपीडी सेवा बंद होने से मरीज लौटने को मजबूर हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 12:59 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 12:59 PM (IST)
Doctors Strike : डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवा, मरीज लौटने को हुए मजबूर Jamshedpur News
Doctors Strike : डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवा, मरीज लौटने को हुए मजबूर Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक 2019 के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अपील पर कोल्हान में भी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस वजह से स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेडिकल अस्पताल सह कॉलेज तथा सदर अस्पताल के सभी डाक्टर बुधवार सुबह से हड़ताल पर चले गए हैं। ओपीडी पूरी तरह से ठप है।

loksabha election banner

हड़ताल के कारण अस्पताल की व्यवस्था ठप हो गई है। मरीज परेशान हैं। बड़ी संख्या में मरीज इधर-उधर भटक रहे हैं। प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला सदर अस्पताल और पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में भी यही हाल है। सभी स्थानों पर डॉक्टरों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। 

कल छह बजे तक बंद रहेगी ओपीडी सेवा

आइएमए की जमशेदपुर शाखा के सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह ने बताया कि आंदोलन के मद्देनजर बुधवार को सुबह छह बजे से गुरुवार को सुबह छह बजे तक आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन ओपीडी सेवा बाधित रहेगी। आइएमए ने मेडिकल छात्रों की कक्षाओं का बहिष्कार करने का निर्णय भी लिया है। हमारा सबसे बड़ा विरोध सेक्शन-32 से है जो 3.5 लाख नौसिखियों को प्रैक्टिस करने की इजाजत देता है।

 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.