बाहर से रोजना हजारों लोग पहुंच रहे शहर, ओमिक्रोम का भय
शहर में 11 मई 2019 को पहला मामला सामने आया। यह मरीज कोलकाता से पहुंचा था। उसके बाद मरीजों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी कि कई क्षेत्र हॉट स्पॉट में तब्दील हो गया। इसका मुख्य वजह लोगों की लापरवाही बनी थी।
जासं, जमशेदपुर : शहर में 11 मई, 2019 को पहला मामला सामने आया। यह मरीज कोलकाता से पहुंचा था। उसके बाद मरीजों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी कि कई क्षेत्र हॉट स्पॉट में तब्दील हो गया। इसका मुख्य वजह लोगों की लापरवाही बनी थी।
विदेश के साथ-साथ देश के कई राज्यों में ओमिक्रोन के मरीज मिल रहे हैं। पांच प्रमुख राज्यों में ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित अन्य शामिल हैं। जहां ओमिक्रोम फैला है उन देशों व राज्यों से जमशेदपुर में रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। अगर, ये लोग उसी तरह बिना जांच कराएं घरों में प्रवेश किए तो फिर से एक बार संक्रमण फैलने में देर नहीं लगेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के नए वैरियंट पांच गुणा तेजी से फैल सकता है। ऐसे में जरा सी चूक हुई तो फिर स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी। ऐसे में समझदारी यही है कि लोग सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। मास्क पहनें। शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। अपने हाथों को बार-बार धोएं। भीड़-भीड़ वाले जगह में नहीं जाएं। वैक्सीन अवश्य लें।
------
एक दिसंबर से लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
पूर्वी सिंहभूम में एक दिसंबर से कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते पांच दिनों में 35 नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों को शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती किया गया है। चार व पांच दिसंबर को सबसे अधिक मरीज मिले हैं। 48 घंटे के अंदर 21 नए मरीज मिले हैं। जिले में एक्टिव केस बढ़कर 45 हो गए हैं। वहीं, अब तक 52 हजार 158 मरीजों की पहचान हो चुकी है।
------
दिसंबर में कब-कब मरीज मिले
तिथि : मरीज
5 : 11
4 : 10
3 : 03
2 : 08
1 : 03
------------
कुल : 35
------------
ओमिक्रोन को लेकर सभी को सतर्क होने की जरूरत है। जांच अवश्य कराएं। इससे न सिर्फ संबंधित व्यक्ति सुरक्षित होगा बल्कि उनके घर, परिवार, समाज भी सुरक्षित होगा। सरकारी दिशा-निर्देश का हर कोई सख्ती से पालन करें।
- डॉ. साहिर पाल, जिला सर्विलांस पदाधिकारी।
-----