Move to Jagran APP

Jharkhand News: जमशेदपुर में छठ घाटों का निरीक्षण करने निकले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर के सभी नेता रेस हाे गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व विधायक सरयू राय के अलावा जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को झारखंड के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री....

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 03:26 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 03:26 PM (IST)
Jharkhand News: जमशेदपुर में छठ घाटों का निरीक्षण करने निकले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
जमशेदपुर में छठ घाटों का निरीक्षण करने निकले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता। जागरण

जमशेदपुर (जासं) । लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर के सभी नेता रेस हाे गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व विधायक सरयू राय के अलावा जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को झारखंड के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता छठ घाटों का निरीक्षण करने निकले। चूंकि उनका आवास कदमा में है, लिहाजा वे सबसे पहले कदमा के नील सरोवर छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने घाट व तालाब की साफ-सफाई का जायजा लिया, जो कमी दिखी, उसे दूर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसी क्रम में बन्ना कदमा व सोनारी के अन्य तालाबों का निरीक्षण करने निकले हैं, जहां छठ पूजा होती है। स्वास्थ्य मंत्री कदमा व सोनारी क्षेत्र में स्वर्णरेखा व खरकई नदी के घाटों का निरीक्षण करेंगे तो साकची व मानगो भी जाने की तैयारी है।

loksabha election banner

नवरात्र में शुरू कराया था मंदिरों का जीर्णोद्धार

ज्ञात हो कि इससे पहले बन्ना गुप्ता ने नवरात्र के दौरान जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के नौ मंदिरों का जीर्णोद्धार करने का संकल्प किया था। इसके तहत कदमा, सोनारी व मानगो के नौ मंदिरों में अलग-अलग दिन कायाकल्प का कार्य शुरू किया गया था। बन्ना गुप्ता की अनुपस्थिति में यह काम उनके भाई गुड्डू गुप्ता ने किया था। बन्ना गुप्ता ने इसी दौरान यह घोषणा की थी कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के गिरजाघर, गुरुद्वारा व सूफी-संतों के मजार का भी जीर्णोद्धार कराएंगे। यह काम पूरे चार वर्ष तक चलेगा। नवरात्र के दिनों में उनके कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हर मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.