Move to Jagran APP

Benefits of Basi Roti : खूब खाइए बासी रोटी, कई बीमारियों को भगाता है यह दूर

Benefits of Stale Chapati or Basi roti वैसे तो रोटी खाना काफी लाभप्रद होता है। लेकिन कभी आपने बासी रोटी के फायदे के बारे में सुना है। जी हां बासी रोटी खाने के कई फायदे हैं। इससे डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक नियंत्रण में रहता है....

By Jitendra SinghEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 09:45 AM (IST)
Benefits of Basi Roti : खूब खाइए बासी रोटी, कई बीमारियों को भगाता है यह दूर
Basi Roti : खूब खाइए बासी रोटी, कई बीमारियों को भगाता है यह दूर

जमशेदपुर : आमतौर पर रात की बनी रोटी को सुबह में खाने से परहेज कर देते हैं। लगभग हर घर में रोजाना बासी रोटी के रूप में खाने की बर्बादी कर दिया जाता है। लेकिन क्या आपको पता हो कि बासी रोटी कई बीमारियों को दूर भगाता है। अगर रात की बासी रोटी सुबह खाते हैं तो हम डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से दूर रख सकते हैं। बस इसके लिए सही वक्त व तरीके से बासी रोटी का सेवन करना है।

loksabha election banner

नमी होने से जल्द खराब होती हैं रोटियां

आयुर्वेदाचार्य मनीष डुडिया कहते हैं, वैसे तो रोटी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन बासी रोटी का फायदा डबल हो जाता है। मनीष कहना है कि रोटी में नमी नहीं होनी चाहिए। नमी के कारण ही रोटी बासी होने पर खराब हो जाती है।

बासी रोटी में समय से पहले हेल्दी बैक्टीरिया का विकास हो जाता है और यही हेल्दी बैक्टीरिया हमें कई बीमारियों से दूर रखता है। रात में बनी रोटी को अगली सुबह बेफिक्र हो कर खा सकते हैं, क्योंकि रोटियां 12 से 15 घंटे तक खाने लायक रहती है।

शुगर को नियंत्रित करती है बासी रोटी

डायबिटीज में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, जिसे नियंत्रण में रखना बहुत जरुरी है। सुबह के समय बासी रोटी को दूध के साथ खाने से शरीर में शुगह का स्तर कम हो जाता है। रोटी को पांच से सात मिनट दूघ में भिंगोकर रख दें और उसके बाद खाएं।

हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

डायबिटीज की तरह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए भी बासी रोटी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। सुबह में बासी रोटी को सब्जी की जगह दूध का साथ खाना चाहिए।

पेट की समस्याएं : गैस, कब्ज, एसिडिटी आदि समस्याएं हो तो बासी रोटी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। सुबह के समय बासी रोटी व ठंडे दूध का सेवन करना लाभप्रद है।

जिम करने वालों के लिए मददगार : जिम करने वालों के लिए बासी रोटी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। रोटी में मौजूद कार्ब्स एनर्जी देने में मदद करते हैं। वहीं यह मसल्स गेन में भी मददगार हो सकता है। इसके सेवन से पहले जिम ट्रेनर से सलाह लेना आवश्यक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.