Move to Jagran APP

मैटेरियल के अभाव में वैगन मरम्मत का कार्य प्रभावित

कोरोना संकट काल मे टाटानगर रेलवे के सीएंडडब्ल्यू विभाग के कर्मचारियों ने दपू रेलवे जोन के द्वारा निर्धारित 80 वैगन के बजाय 120 वैगनों की मरमत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 10:20 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 10:20 PM (IST)
मैटेरियल के अभाव में वैगन मरम्मत का कार्य प्रभावित

जासं, जमशेदपुर : कोरोना संकट काल मे टाटानगर रेलवे के सीएंडडब्ल्यू विभाग के कर्मचारियों ने दपू रेलवे जोन के द्वारा निर्धारित 80 वैगन के बजाय 120 वैगनों की मरमत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके बावजूद टाटानगर के मेन सिक लाइन में कार्यरत कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त दबाव बनाया जा रहा है। कल-पुर्जो के अनुपलब्धता के कारण ये कर्मचारी शारारिक के साथ मानसिक रूप से शोषण के शिकार हो रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही मेंस कोंगेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा सीएंडडब्ल्यू विभाग के कर्मचारियों से मिले समस्या सुनने के बाद उन्होंने तत्काल सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता से फोन पर बात कर कल-पुर्जों की नियमित सप्लाई बनाये रखने के लिए संबंधित विभाग के साथ समन्यवय बनाने कि मांग की। शशि ने कहा कि यांत्रिक विभाग में सुचारू रूप से कल-पुर्जो का आपूर्ति बना रहे इसके लिए एक सहायक मंडल मेटेरियल मैनेजर के अधीन पूरा स्टोर विभाग कार्य कर रहा। जिसका मैनेजमेंट सही नही होने के कारण ये समस्या बना हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का निदान किया जाएगा।

loksabha election banner

सीएंडडब्ल्यू के कर्मचारियों से मिलने वालों में मेंस कांग्रेस के अवतार सिंह, घनश्याम चौधरी, भाष्कर नाथ त्रिपाठी, अनिल चौधरी, एसएन शर्मा, शैलेश त्रिपाठी, बरुन चक्रबर्ती, प्रभात सिंह, अरविद सिंह, बीरेंद्र यादव, मिसरों ताती, प्रमोद कुमार आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.