Move to Jagran APP

हर-हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण जारी, कोरोना की वजह से घर-घर पहुंचाने की पहल Jamshedpur News

Har Har Mahadev Seva Sangh. हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों की सेवा के लिए हर-हर महादेव सेवा संघ के स्वयंसेवकों के माध्यम से घर-घर जाकर कंबल बांटने का कार्य किया जा रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 09:35 AM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 09:35 AM (IST)
हर-हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण जारी, कोरोना की वजह से घर-घर पहुंचाने की पहल Jamshedpur News
जरूरतमंदों को कंबल देते हर हर महदेव सेवा संघ के सदस्‍य। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  शहर की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था हर-हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण लगातार पंद्रहवें वर्ष भी जारी है। इस बार संघ ने कोविड-19 (कोरोना) को देखते हुए समूह में निकलकर कंबल वितरण करने की बजाय घर-घर जाकर गरीबों-जरूरतमंदों को कंबल पहुंचाने का निर्णय लिया है। संघ के कार्यकर्ता जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरण कर रहे हैं। 

loksabha election banner

संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि लगातार बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों की सेवा के लिए हर-हर महादेव सेवा संघ के स्वयंसेवकों  के माध्यम से घर-घर जाकर कंबल बांटने का पुण्य कार्य किया जा रहा है। काले ने बताया कि जब उनके कार्यकर्ता किसी बड़े-बुजुर्ग महिला-पुरुषों को कंबल ओढ़ाते हैं, तो वे आशीर्वाद देते ही हैं, संस्था की सोच को भी सराहते हैं। इसी कड़ी में लगातार तीसरे दिन बुधवार को साकची स्थित गुरुद्वारा बस्ती भुइयांडीह के भुइयां नगर, गोलमुरी में मस्जिद रोड, बिरसानगर के जोन नंबर-पांच में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया।

इन्‍होंने वितरण में निभाई सक्रिय भूमिका

इस अवसर पर विभिन्न स्थानों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में साकची गुरुद्वारा बस्ती से सुखविंदर सिंह निक्कू, राकेश मंडल, अमनवीर सिंह, पाल्ली सिंह, वरुण सिंह, अजय दास, अनुराग सिंह। भुइयांडीह के भुइयां नगर से जॉनी भुइयां, राज भुइयां, रवि रंजन, सोहन भुइयां, मेनका मंडल, जमुना देवी, दीपा कुमारी। मस्जिद रोड गोलमुरी से दर्शन शेरगिल, दानिश खान।  बिरसालनगर जोन 5 व 6 से मुखी समाज के मुखिया मनोज मुखी, संजय मुखी, रामचरण मुखी, चैतन्य मुखी, कुंदन मुखी, अर्जुन मुखी, शांति मुखी, बेलाबती मुखी आदि सक्रिय रहीं।  

संघ के इन सदस्‍यों ने किया सहयोग

हर-हर महादेव सेवा संघ से जुगून पांडेय, महेश मिश्रा, प्रिंस सिंह, विभाष मजूमदार, अभिषेक पांडेय, टोनी सिंह, सुमन कुमार, विकास गुप्ता, प्रणय दास, धीरज चौधरी, विक्की तारवे, मोहन दास, सागर चौबे, राजू कुमार, रामा राव, मनीष, अनुज मिश्रा आदि ने इस सेवा कार्य में सहयोग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.