गुरु पूर्णिमा आज, सम्मानित होंगे धार्मिक संस्थान व सामाजिक संगठन
फोटो 4 संसू घाटशिला रविवार को प्रत्येक मंडल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोरोना काल
फोटो 4 संसू, घाटशिला : रविवार को प्रत्येक मंडल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोरोना काल में सेवा कार्य में जुटे धार्मिक संस्थान व सामाजिक संगठनों से संपर्क कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मठ-मंदिर के पुजारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में ये बातें जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव ने कही। उन्होंने प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिले में होने वाले कई कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई जाएगी। बूथ स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन व कम से कम 20 घरों से संपर्क स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बबलू प्रसाद, मंडल अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, गुरुचरण राजवाड़, दीपेश शर्मा, रोहित कूइला, सत्या तिवारी, अनूप दास, सुबोध सिंह, सुजन मन्ना, सरोज दत्ता, सुपाई मार्डी, जगन्नाथ कालिदी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।