Move to Jagran APP

गुरचरण गोलीकांड: बिल्ला ने कहा, बोलेरो में मुखे और अंबे थे सवार Jamshedpur News

झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष सिदगोड़ा टाटा लाइन निवासी गुरचरण सिंह बिल्ला गुरुचरण सिंह बिल्ला ने घायल अवस्था में ही अदालत पहुंचकर बयान दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 09:37 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 10:11 AM (IST)
गुरचरण गोलीकांड: बिल्ला ने कहा, बोलेरो में मुखे और अंबे थे सवार Jamshedpur News
गुरचरण गोलीकांड: बिल्ला ने कहा, बोलेरो में मुखे और अंबे थे सवार Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष सिदगोड़ा टाटा लाइन निवासी गुरचरण सिंह बिल्ला गुरुचरण सिंह बिल्ला ने घायल अवस्था में ही अदालत पहुंचकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गुरमुख सिंह मुखे और अमरजीत सिंह बिल्ला के खिलाफ 164 के तहत बयान दिया। कहा कि फायरिंग से पहले जो बोलेरो उनके पास आयी थी उसमें मुखे और अंबे दोनों सवार थे।

loksabha election banner

इतना ही नहीं इस मामले में एक और गवाह पुलिस ने न्यायालय में सरताज सिंह नामक व्यक्ति के रूप में पेश किया। उसने भी बताया कि मुखे अंबे दोनों को बोलेरो में देखा था। वहीं मामले के एक आरोपित बिष्टुपुर रामदास भठ्ठा निवासी बल्ली का नाम न्यायालय में नहीं लिया। नौ नवंबर को बिल्ला को अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया था। आरोप में गुरमुख सिंह मुखे और अमरजीत सिंह अंबे को सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने 16 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने गुरमुख सिंह मुखे की बोलेरो भी बरामद किया था, लेकिन कोई शूटर अब तक नहीं पकड़ा गया।

दौड़ा कर मारी गोली

बिल्ला ने न्यायालय में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के सामने कहा कि घटना के दिन सुबह चार बजे वह पत्नी गुरप्रीत सिंह के साथ गुरुद्वारा जा रहा था। वे दोनों आकाशदीप प्लाजा से पार होकर आगे जा रहे थे कि देखा कि उनके सामने एक बोलेरो आकर रुकी। उसमें गुरमुख सिंह मुखे और अमरजीत सिंह बिल्ला हैं। अचानक बोलेरो पीछे आकर वहां से भागी। उन्हें उस वक्त माजरा समझ नहीं आया। वे पत्नी के साथ टहलते हुए जैसे ही सीतारामडेरा बिरसा स्पोर्टिंग क्लब के पास पहुंचे कि अचानक तीन बाइक से आए युवकों ने उसपर फायरिंग करने की कोशिश की। उसने झटका दे दिया तो एक का पिस्तौल गिर गया। उसके बाद वे उरांव बस्ती की तरफ भागे। जिसके हाथ में पिस्तौल था उसने पीछा किया और उसे पीछे से गोली मारी जो उसके शरीर में तीन जगहों पर लगी।

पहले से चल रहा था विवाद

बताया कि उसका पहले अंबे से पहले से विवाद चल रहा है। टिनप्लेट गुरुद्वारा में उसका विवाद हुआ था जिसमें उसने तलवार निकाला था। उसके बाद उनके साथ मारपीट हुई थी जिसमें उनकी पगड़ी गिर गयी थी। उसका बदला लेने के लिए ही दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

सरताज ने कही ये बात

वहीं सिदगोड़ा दस नंबर बस्ती निवासी सरताज सिंह ने भी बताया कि नौ नवम्बर सुबह 4.25 बजे पैदल एग्रिको मैदान की तरफ जा रहे थे। वे तीन नम्बर गेट के पास थे कि सामने से आते एक बोलेरो को देखा। उसने देखा कि बोलेरो में गुरुमुख सिंह मुखे और अमरजीत सिंह बिल्ला है।

शूटर की तलाश में छापा, एक हिरासत में

 सीतारामडेरा थाना की पुलिस की टीम ने बिल्ला पर फायरिंग मामले में मंगलवार देर रात तक सरायकेला इलाके में छापेमारी की। गम्हरिया के बोलाईडीह से एक युवक को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। देर रात तक पुलिस की टीम शूटरों की तलाश में छापेमारी करती रही।

अंबे को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी

पुलिस अमरजीत सिंह अंबे को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। ताकि शूटरों का नाम-पता चल सके। पुलिस बूढ़ा गिरोह के शूटर की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.