Move to Jagran APP

GST : तीन महीने बाधित रहेगा जीएसटी का कामकाज, ये रही वजह

झारखंड राज्य कर विभाग जमशेदपुर प्रमंडल के 60 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर लिए गए हैं। इसकी वजह से अगले तीन माह तक विभाग का कामकाज बाधित रहेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 01:21 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 01:21 PM (IST)
GST : तीन महीने बाधित रहेगा जीएसटी का कामकाज, ये रही वजह
GST : तीन महीने बाधित रहेगा जीएसटी का कामकाज, ये रही वजह

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से अधिकारियों-कर्मचारियों को लिया गया है, जिसमें कर विभाग भी शामिल है। झारखंड राज्य कर विभाग, जमशेदपुर प्रमंडल के 60 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर लिए गए हैं। इसकी वजह से अगले तीन माह तक विभाग का कामकाज बाधित रहेगा। वित्तीय वर्ष 2018-19 की समाप्ति को लेकर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी जीएसटी के इन्वायस, ई-वे बिल आदि की जांच में जुटे थे। दिन-रात चौक-चौराहों पर वाहनों की धरपकड़ की जा रही थी। औसतन पांच-छह वाहन हर रोज पकड़े जा रहे हैं, जिस पर अब लगभग विराम लग जाएगा।

loksabha election banner

जमशेदपुर प्रमंडल के संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) संजय कुमार प्रसाद बताते हैं कि चुनाव ड्यूटी में अंचल प्रभारियों और हेड क्लर्क को छोड़कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ले लिया गया है। इनमें तीन अधिकारी को लेखा जांच में लगाया गया है। पिछले दिनों इनका रांची में प्रशिक्षण भी हुआ था। शेष अधिकारी-कर्मचारी अगले कुछ दिनों में निर्वाचन संबंधी कार्यों के प्रशिक्षण में व्यस्त हो जाएंगे। इसका विभाग के नियमित कामकाज पर पडऩा स्वाभाविक है, लेकिन यह भी सही है कि चुनाव ड्यूटी को प्राथमिकता के तौर पर करना है।

करीब आधा दर्जन अधिकारी बचे

झारखंड राज्य कर विभाग जमशेदपुर प्रमंडल के करीब आधा दर्जन अधिकारी चुनाव ड्यूटी से बच गए हैं। फरवरी में हुए विभागीय तबादले में पांच अधिकारियों (दो उपायुक्त, एक सहायक आयुक्त व दो कर पदाधिकारी) का तबादला दूसरे शहरों में हो गया है, जबकि चार पदाधिकारी दूसरे शहरों से यहां आए हैं। यदि जिला प्रशासन दोबारा संशोधित सूची मांगे तो इनका नाम शामिल हो सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.