Move to Jagran APP

GST Scam : जमशेदपुर के सोनारी से जीएसटी घोटाले का आरोपित गिरफ्तार, दो साल से थी तलाश

GST Scam Jamshedpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा थाना की पुलिस ने जीएसटी घोटाले के आरोपित सोनारी कागलनगर निवासी कमल राय को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाश पुलिस दो साल से कर रही थी। आरोपित कॉस्ट मैनेजमेंट एकाउंट की बुक तैयार करता था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 04:09 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 06:24 PM (IST)
GST Scam :  जमशेदपुर के सोनारी से जीएसटी घोटाले का आरोपित गिरफ्तार, दो साल से थी तलाश
कमल कालीमाटी रोड के पास कॉस्ट मैनेजमेंट के नाम से कार्यालय चलाता था।

जमशेदपुर, जासं।  पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा थाना की पुलिस ने जीएसटी घोटाले के आरोपित सोनारी कागलनगर निवासी कमल राय को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाश पुलिस दो साल से कर रही थी।

loksabha election banner

कालीमाटी रोड के पास कॉस्ट मैनेजमेंट के नाम से कार्यालय चलाने वाले कमल राय के खिलाफ जीएसटी चाईबासा सर्किल के अधिकारी पृथ्वीलाल राय की शिकायत पर फरवरी 2019 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपित कॉस्ट मैनेजमेंट एकाउंट की बुक तैयार करता था।

बोड़ाम में हत्या का प्रयास 

पटमदा के बोड़ाम थाना में कदमाजोड़ा निवासी कृति मैती ने अजय मैती, सोमा मैती, विष्णु मैती और अन्य पर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी किए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपितों ने हरवे-हथियार से लैंस होकर हमला किया। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है।

जहर खिलाकर मारने का आरोप, जांच कर रही पुलिस

पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल थाना में महिला नादियाचंद्र बेरा ने उसकी पुत्री को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाते हुए भुतेश्वर मांझी और भानुमति मांझी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह पश्चिम बंगाल के झारग्राम गोपीवल्लभपुर की निवासी है। पुलिस को बताया दोनों आराेपित पुत्री के सास-ससुर है। पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते है। मारपीट करते है। आरोपित बरसोल थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

सरकारी कार्य में बाधा डालने और सिटी एसपी से बहसबाजी करने वाला गिरफ्तार

 परसुडीह थाना की पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट से बहसबाजी करने वाले आरोपित खासमहल निवासी विकास प्राहक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मुन्नी कुमारी की शिकायत पर विकास और उसकी बहन ममता के खिलाफ परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विकास प्राहक ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए परसुडीह थाना मे हंगामा किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.